जिला निर्वाचन अधिकारी सीहोर ने किया अभिनव प्रयोग

0
Spread the love

मतदान दलों के लौटने के पहले ही 4500 मतदान कर्मियों के खाते में पहुंचे 45 लाख रुपए

तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए सीहोर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों बुधनी, इछावर और सीहोर में 4 हजार 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देश पर मतदान दलों के अधिकारी अधिकारी कर्मचारियों को मानदेय 45 लाख रूपये का भुगतान चुनाव संपन्न कराकर वापस आने से पहले ही उनके खाते में कर दिया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने इस अभिनव प्रयोग की सराहना की है।

मतदान संपन्न कराकर मतदान दल वापस पॉलिटेक्निक कॉलेज सीहोर मतदान सामग्री जमा करने पहुंचने पर अनेक अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि उनके मोबाइल पर मानदेय की राशि पहुंचने के एसएमएस प्राप्त हो गए हैं। श्रीमती प्रतिमा सिंह ठाकुर, श्री राजेश कुमार, श्री अशोक पवार, श्री एम.एल. ऊईके सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारियों ने बताया कि पहली बार इस तरह मतदान समाप्ति के पहले उनके मानदेय का भुगतान मिला है, यह सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481