प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा 11 मई को देवास, सीहोर एवं शाजापुर जिले के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल, 08 मई, 2024
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा 11 मई को देवास, सीहोर और शाजापुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
श्री पटवारी और श्री वर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 11 मई को सुबह 10.15 बजे इंदौर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे हाटपिपल्या विधानसभा के बड़ा टिगरिया पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। नेताद्वय दोपहर 12.40 बजे वहां से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे आष्टा विधानसभा के मैना पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, तत्पश्चात नेताद्वय दोपहर 2.40 बजे मैना से प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बज शाजापुर जिले के कालापीपल पहुंचकर वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री पटवारी एवं श्री वर्मा शाम 4.30 बजे कालापीपल से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे।
