सीएम सचिवालय से हटाए गए IAS सिबी चक्रवर्ती एम.

0
Spread the love

स्पेन और दुबई के दौरे से डॉ. मोहन यादव की वापसी के बाद मंगलवार रात को सीएम सचिवालय से मुख्यमंत्री के सचिव सिबी चक्रवर्ती एम. को हटा दिया गया। सिबी चक्रवर्ती एम. को भरत यादव की जगह सीएम सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद सीएम सचिवालय में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। चक्रवर्ती को राज्य शासन के मंगलवार को जारी आदेश में मध्य प्रदेश भवन विकास निगम का एमडी बनाया गया है। उनके पास यह विभाग मुख्यमंत्री के सचिव के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में था।

मुख्यमंत्री सचिवालय में उनकी जगह किसी नए अफसर की पदस्थापना नहीं की गई है। सचिवालय में पहले से इलैया राजा टी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। इससे पहले अपर सचिव के रूप में यहां आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना की जा चुकी है।

सीएम सचिवालय में 6 महीने रहे पदस्थ मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में सिबी चक्रवर्ती एम की पदस्थापना 27 जनवरी को देर रात की गई थी। इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 दिन की जापान यात्रा के लिए गए थे। अब स्पेन और दुबई से लौटने के बाद चक्रवर्ती को सचिवालय से हटा दिया गया है। तब हुए तबादले में भरत यादव को एमडी मप्र सड़क विकास निगम बनाया गया।

सिबी चक्रवर्ती एम नरसिंहपुर के कलेक्टर रह चुके हैं।
सिबी चक्रवर्ती एम नरसिंहपुर के कलेक्टर रह चुके हैं।

2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं चक्रवर्ती सिबी चक्रवर्ती एम 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ रहने के पहले वह खाद्य विभाग के सचिव के पद पर काम कर रहे थे। सिबी चक्रवर्ती नरसिंहपुर कलेक्टर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के चलते यह फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *