BU में इस बार 7 सदस्यीय नैक टीम करेगी निरीक्षण

0
Spread the love

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) के मूल्यांकन की तैयारी टीम के दौरे से एक दिन पहले मंगलवार देर शाम तक जारी रहीं। बुधवार से 7 सदस्यीय नैक टीम BU का 3 दिन तक 7 क्राइटेरिया पर निरीक्षण करेगी।

इससे पहले 6 सदस्यीय टीम ने साल 2023 में BU का निरीक्षण किया था। वहीं, फाइनल रिजल्ट में BU को बी ग्रेड मिला था। खराब रिजल्ट आने से कुलपति सहित नैक में सहभागिता निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारी निराश हैं।

इसी निराशा के कारण विवि में गंभीर चिंतन-मंथन हुआ था, जिसके बाद से नैक टीम के सभी सुझावों पर अमल शुरू कर दिया गया। यही कारण रहा कि बीयू ने दो साल बाद साल 2025 में खुद से नैक री-असेसमेंट के लिए अप्लाई किया था। बीयू के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार जिस स्तर की उनकी तैयारियां हैं, उन्हें A++ मिलेगा।

सोमवार को कराई मॉक विजिट

अपनी तैयारियों के जायजे के लिए बीयू ने सोमवार को नैक की टीम का मॉक विजिट भी कराया। इसमें एक फैकल्टी दूसरे कॉलेज से और दो फैकल्टी बीयू से ही थीं। इन्होंने एक दिन में नैक की टीम की ही तरह सभी प्रक्रियाएं शॉर्ट में पूरी कीं।

इस दौरान टीम के स्वागत से लेकर प्रेजेंटेशन तक हू-ब-हू नैक के निरीक्षण की तरह किया गया। इस दौरान जो कमियां सामने आईं, उन्हें मंगलवार शाम तक दूर करने के प्रयास जारी रहे। इसमें रंगाई-पुताई से लेकर घास की कटाई जैसे बारीक कार्य भी शामिल रहे।

जनवरी में किया था आवेदन

बीयू ने जनवरी में नैक के लिए पहला (प्रिलिम्स) आवेदन किया। इसमें पास होने के बाद मार्च में नैक ने फाइनल डॉक्यूमेंट सबमिट करने के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में बीयू ने 26 अप्रैल को अपने फाइनल डॉक्यूमेंट जमा किए।

इसके बाद एक लंबी सवाल-जवाब की प्रक्रिया चली। अंत में 19 जून को इसे पूरी तरह से एक्सेप्ट कर लिया गया। इन डॉक्यूमेंट और एविडेंस का नैक की रैंकिंग में 70% भाग होता है। इसमें सफल होने के बाद बचे हुए 30% के लिए 7 सदस्यीय नैक टीम के निरीक्षण का पत्र जारी हुआ। यही टीम बुधवार को बीयू पहुंचेगी।

इन 7 कैटेगरी पर होगी जांच

  • स्टूडेंट
  • करिकुलम
  • टीचर व फैकल्टी एक्सपीरियंस
  • एक्सटेंशन एक्टिविटी एंड रिसर्च
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर
  • स्टूडेंट फैलोशिप एंड प्लेसमेंट
  • गवर्नेंस एंड बेस्ट प्रैक्टिस

साल 2023 में नैक टीम ने इन बिंदुओं पर सुधार के दिए थे सुझाव

  • रिसर्च, प्रोजेक्ट और पेटेंट से जुड़े कार्यों में
  • नियमित फैकल्टी की संख्या में
  • प्लेसमेंट सुविधा के
  • प्रैक्टिकल नॉलेज की व्यवस्था में
  • हॉस्टल और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी व्यवस्था के
  • लाइब्रेरी में सुधार के

पहली बार 5 सदस्य जुड़ेंगे ऑनलाइन

अब तक नैक की टीम में 6 सदस्य आते थे। यह मिलकर इस पूरे निरीक्षण को पूरा करते थे। हाल ही में इस पैटर्न में बदलाव किया गया। इसके तहत बीयू में यह पहला निरीक्षण होगा, जब नैक की टीम में 7 सदस्य होंगे। इनमें से 5 ऑनलाइन जुड़ेंगे व 2 संस्थान में मौजूद रहेंगे। इनके नाम देर शाम तक बीयू को नहीं मिले। टीम कहां रुकी है और किस वाहन से आएगी, यह जानकारी तक नहीं दी गई है।

क्या है नैक (NAAC) नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) एक स्वायत्त निकाय है जो उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता का मूल्यांकन और मान्यता प्रदान करता है।

यह क्यों जरूरी

  • यह संस्थान की शिक्षा, रिसर्च और बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता को मापता है।
  • नैक ग्रेड से कॉलेज/विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होती है।
  • छात्रों को बेहतर शिक्षा, प्लेसमेंट और रिसर्च अवसर मिलते हैं।
  • सरकारी और निजी फंडिंग के लिए नैक ग्रेड एक अहम मानक है।
  • संस्थान की रैंकिंग और विश्वसनीयता का निर्धारण इसी आधार पर होता है।

हमारी तैयारी पूरी

बीयू के कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने कहा-

QuoteImage

हमारी तैयारी पूरी है। जो सुझाव साल 2023 में दिए गए थे, उन सभी पर अमल किया जा चुका है। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार हमें बेहतर ग्रेड मिलेगा।

QuoteImage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *