यश बैंक के पास शराब की तस्करी करते युवक को पुलिस ने रंगे हाथो पकड़ा
क्राइम ब्रांच, भोपाल
भोपाल शहर में अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा, आरोपी से 66 लीटर शराब एंव एक दो पहिया वाहन जप्त ।जिसकी कुल कीमत लगभग 1,84,600 रुपये
• यश बैंक के पास शराब की तस्करी करते युवक को पुलिस ने रंगे हाथो पकड़ा”
• मुखबिर सूचना पर कार्रवाई, 08 पेटी/66 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त।
• आरोपी पूर्व में भी अन्य थानो में अवैध शराब की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है।
• आरोपी से अवैध शराब की तस्करी के बारे में पुछताछ जारी हैं ।
• एक्सेस स्कूटर से कर रहा था शराब की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा
• काली पन्नी में छुपाई थी शराब की पेटियाँ
• गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई – बिना लायसेंस शराब रखने वाला गिरफ्तार”
“नशे से दूरी, है जरूरी ” अभियान के मद्देनजर तथा शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा अवैध शराब की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गयाl
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपियो की तलाश पतारसी में लगाया था ।
घटना का विवरण- विश्वनीय मुखबिर ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि डी.बी.माँल के सामने एक व्यक्ति लम्बा तगडा गोरे रंग का बडे बडे बाल व चुग्गी दाढी रखे है काली हाफ टी शर्ट व काला लोवर पहने है यश बैंक के सामने मैदान में झाडियों के पास एक काले रंग की एक्सेस स्कूटर लिये खडा है उस व्यक्ति ने झाडियों के अंदर काली पन्नी से ढककर अंग्रेजी शराब की पेटियाँ रखी है तथा एक्ससे स्कूटर से अंग्रेजी शराब की एक-एक दो दो पेटी लेकर कहीं जाने की तैयारी में है सूचना से हमराह स्टाफ व वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया तथा हमराह स्टाफ एवं गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान यश बैंक के सामने मैदान पहुँचे तो देखा मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति मैदान में झाडियों के पास खडा दिखा तथा उस व्यक्ति के पास ही एक काले रंग की एक्सेस स्कूटर खडी है एक्सेस के पायदान पर एक सफेद रंग की पुट्ठे की पेटी रखी है तथा वह व्यक्ति दूसरे सफेद रंग की पुट्ठे की पेटी एक्सेस के पायदान पर रख रहा था हमराह स्टाफ व गवाहान को दिखाया तथा घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हिमाँशू सेन उर्फ छोटा लिल्ली पिता शशाँक कुमार सेन उम्र 21 साल निवासी म.न.158 दूध डेरी चौराहा बंगला गली अन्नपूर्णा मैय्या मंदिर के पास पंचशील नगर थाना टी.टी.नगर का होना बताया जिससे एक्ससे स्कूटर व उस पर रखी पुट्ठे की पेटियों के संबंध में पूछने पर पेटी स्वंय की होना तथा एक्सेस अपने दोस्त सत्यम पाण्डेय की लेकर आना बताया एक्सेस पर रखी दोनो सफेद रंग की पेटियों एंव झाडियों में काली पन्नी के नीचे छिपाकर रखी पाँच पेटी तथा एक काले रंग की खुली पेटी व कुल 08 पेटी मिली जिसके संबध में आरोपी से पूछा तो स्वंय की होना बताया हिमाँशू से उक्त अंग्रेजी शराब के रखने लाने ले जाने के संबंध में लायसेंस पूछा जिसने नहीं होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी के कब्जे से 08 पेटियों में रखी 88 बोतल अंग्रेजी शराब की तथा एक्सेस स्कूटर जप्त कि गई व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गयाl
आरोपी की जानकारी:-
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय आरोपी का आपराधिक रिकार्ड
01 हिमाँशू सेन उर्फ छोटा लिल्ली पिता शशाँक कुमार सेन उम्र 21 साल निवासी म.न.158 दूध डेरी चौराहा बंगला गली अन्नपूर्णा मैय्या मंदिर के पास पंचशील नगर थाना टी.टी.नगर 12 वी ठेकेदारी 1.अप.क्र 452/22 धारा 294,324,325,34,506 भादवि थाना हबीबगंज..
2.अप.क्र 645/23 धारा 294,323,327,427 भादवि थाना टी.टी.नगर
सराहनीय भूमिका– निरी अनिल कुमार यादव, उनि इरशाद अंसारी,सउनि चन्द्र मोहन मिश्रा,आर.3517 सतेन्द्र सिंह आर.3483 नीरज यादव, आर.3609 विवेक नामदेव,म.आर 3394 मनीषा राठौर ।
