दो हजार के लेनदेन में हुआ था युवक का मर्डर

0
Spread the love

विदिशा जिले के सिरोंज इलाके में मिले गुना जिले के युवक संजू लोधी के शव की गुत्थी सुलझ गई है। युवक की हत्या दो लोगों ने मिलकर की थी। हत्या के पीछे पैसों का विवाद वजह रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को सौंजना खेड़ी गांव के जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही लटेरी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में शव की पहचान गुना जिले के मधुसुदनगढ़ के लोधी मोहल्ला निवासी संजू लोधी के रूप में हुई।

पुलिस ने घटनास्थल की गहराई से जांच की। शव सड़-गल चुका था। चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था और बायां हाथ कंधे से पंजे तक पत्थरों से दबा हुआ था। पैर का पंजा सड़ चुका था, जिसमें कीड़े लग गए थे। संजू की मोटरसाइकिल घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर टूटी-फूटी हालत में मिली। मौके की स्थिति देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका में मामला दर्ज किया।

जांच के लिए गठित हुई पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, एएसपी प्रशांत चौबे और एसडीओपी लटेरी अमरेश कुमार बोहरे के मार्गदर्शन में लटेरी थाना प्रभारी एसआई जय कुमार सिंह, मुरवास थाना प्रभारी एसआई राजेश मिश्रा और उनारसीकलां थाना प्रभारी एसआई गोसिया सुल्तान की टीम बनाई गई। पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज विदिशा में कराया गया। टीम ने आसपास के रास्तों और कस्बे के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। संदेहियों और मृतक की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया।

मौके पर डॉग स्क्वॉड को ले जाकर जांच की गई थी।
मौके पर डॉग स्क्वॉड को ले जाकर जांच की गई थी।

2 संदिग्धों की पहचान जांच के दौरान पता चला कि मृतक संजू लोधी को आखिरी बार 12 जुलाई को संजय कुशवाह और धीरज कुशवाह के साथ मधुसुदनगढ़ कलारी के पास देखा गया था। इस जानकारी के आधार पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई।

आरोपियों ने कबूला अपराध पूछताछ के दौरान संजय कुशवाह और धीरज कुशवाह ने बताया कि उन्होंने षड्यंत्र के तहत संजू लोधी को सौंजना खेड़ी के जंगल में बुलाया। वहां उसे बीयर पिलाई। नशे में आने के बाद बीयर की बोतल और छुरी से हमला किया। जब संजू बेसुध हो गया तो पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर पत्थरों से वार किया। उसके मोबाइल को भी पत्थरों से तोड़ दिया।

₹30 हजार की मांग से परेशान होकर रची थी साजिश आरोपी संजय कुशवाह ने बताया कि उसने एक साल पहले संजू लोधी से ₹2,000 उधार लिए थे। अब तक ₹8,000 चुका चुका था, फिर भी संजू उससे लगातार पैसे मांग रहा था। उसने धमकी दी थी कि या तो हर दो दिन में ₹2,000 दो या फिर एक बार में ₹30,000 दे दो। इससे परेशान होकर संजय ने धीरज के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481