एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बड़े तालाब में लगाई छलांग।
ब्रेकिंग। तत्काल का मामला। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बड़े तालाब में लगाई छलांग। राहगीरों ने बताया दोपहर 1:30 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति रेत घाट चौराहे से कर्बला की ओर दौड़ लगता आ रहा था, राजा भोज के थोड़ा आगे आते ही ये बुजुर्ग व्यक्ति बड़े तालाब में कूद गया। राहगीरों ने बताया कि बुज़ुर्ग की मानसिक हालत सही नहीं थी एक बड़ी पट्टी वह बांधे हुए थे चेहरे के आसपास जलने जैसे निशान थे। फिलहाल रेस्क्यू दल, गोताखोरों एवं नगर निगम की टीम कोहेफिजा पुलिस के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। अब बुजुर्ग को पानी से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में कोई भी विवरण नहीं मिला है। आसिफ़ खान
सारांश टाइम्स न्यूज़
भोपाल
