किताब “पीके का फंडा”

आज मेरी किताब “पीके का फंडा” की प्रथम प्रति प्रदेश के प्रथम नागरिक, माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल जी को सादर भेंट करने का अवसर मिला। यह मेरे लिए एक अत्यंत सम्मानजनक और भावपूर्ण क्षण रहा।
आज ही मेरी माँ स्व. श्रीमती विद्यादेवी कक्कड़ जी की जयंती है। इस पुस्तक को मैंने उन्हीं की स्मृति को समर्पित किया है। जो कुछ भी मैं हूँ, उसमें उनकी प्रेरणा, मूल्य, और संस्कारों की अमिट छाया है।
यह किताब जीवन के अनुभवों से निकले कुछ विचारों का संकलन है, जो जीवन की भागदौड़ में ठहरकर, खुद से संवाद करने का एक निमंत्रण देती है।
आप सभी के सहयोग और स्नेह के लिए हृदय से आभार। ?
#PKKaFunda #PraveenKakkar #Bestseller #InnerTransformation #Gratitude #Inspiration #NewBook #shivnaprakashan
