स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के कल्याण हेतु प्रधानमन्त्री को प्रेषित किया छह सूत्रीय ज्ञापन.


अखिल भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी परिवार कल्याण पारिषद ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के कल्याण हेतु प्रधानमन्त्री को प्रेषित किया छह सूत्रीय ज्ञापन.
? सुरेन्द्र दुबे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मध्यप्रदेश.
……………………
विजय राघव गढ़
………….. अखिल भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी परिवार कल्याण prishad द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवारों के कल्याण हेतु छह सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया गया है. जिसमें स्वतन्त्रता सेनानी परिवारों को भारत sarkar द्वारा प्रदान की जानी वालीं सुविधाओं को जारी रखे जाने, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, के साथ-साथ आगामी जनगणना में सेनानी परिवारों का देश के 28 राज्यों में अर्थिक सर्वेक्षण के साथ आवासीय सर्वेक्षण की मांग की गयी है.
देश को गुलामी की जंजीरें से मुक्त कराने वाले पूज्य महात्मा गाँधी जी के नेतृत्व में देश के जिन लाखों स्वतन्त्रता सेनानियों ने कठोर यातनाएं झेली, जेल गए, राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर करो या मरो का नारा देकर स्वतन्त्रता आन्दोलन को मुखर किया आज उन्हीं स्वतन्त्रता सेनानियों के लाखों परिवार सरकारों की उपेक्षा के चलते गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने मजबूर हो रहे हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री श्री मति इन्दिरा गाँधी जी ने 1975 में इन्हें स्वतन्त्रता सेनानी का दर्जा देकर इनके परिवारों के उत्थान हेतु सम्मान निधि देकर परिवारों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं लागू की थीं. आज देश में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी धीरे-धीरे परलोक वाशी हो गये हैं. उन्हें मिलने वाली सम्मान निधि तथा सुविधाएं बंद कर दी गयी हैं. जिससे लाखों परिवार आज उपेक्षित जीवन जीने मजबूर हो गए हैं.
साथ ही सेनानी परिवारों के बच्चे बच्चियों को शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का 3 प्रतिशत का लाभ मिलता था उसे भी बंद कर दिया गया है. जिससे सेनानी परिवारों के चौथी पीढ़ी के बच्चों को शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित किया जा रहा है. सेनानियों के लिए निर्धारित कोटे की सीटों पर अन्य वर्ग के लोगों को लाभ दिया जा रहा है. जिससे सेनानी परिवारों के हजारों बच्चे शिक्षा संस्थानों में प्रवेश पाने से वंचित हो रहे हैं.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रेषित ज्ञापन में स्वतन्त्रता सेनानी परिवारो के कल्याण हेतु अविलंब सेनानी परिवारों की प्रस्तावित मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनके निराकरण हेतु अग्राह्य किया गया है.
जिस तरह उत्तराखंड तथा उड़ीसा में सेनानी परिवारों को परिवार सम्मान निधि, ttha अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रहीं हैं, वही सुविधाएं देश के समस्त प्रान्तों में लागू कराए जाने हेतु आग्रह किया गया है.
सरकारों द्वारा सेनानी परिवारों के कल्याण हेतु अविलम्ब नीतिगत निर्णय लेकर पूरे देश मे एक समान नियम निर्धारित किये जाने हेतु प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है.
देश के लाखो स्वतन्त्रता सेनानियों के परिवार आशान्वित हैं कि bharat sarkar वा अन्य प्रान्तों की सरकारें सेनानी परिवारों के हितार्थ उचित निर्णय लेकर स्वतंत्रता सैलानियों के सम्मान को कायम रखेंगे.
समाचार प्रकाशन हेतु.
सम्मानित सम्पादक ji,
भवदीय
पण्डित सुरेन्द्र दुबे पत्रकार
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण पारिषद
2 जुलाई 2025
