इंदौर-पटवारी की नाक के नीचे खेला ( श्याम चौरासिया )
भारत के सबसे स्वच्छ शहर, मप्र के व्यवसायिक,शेक्षणिक,चिकित्सीय राजधानी इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के विस्फोट ने कांग्रेस की चुले हिला दी। दोपहर तक कांग्रेस का मल्हार गाने वाले बम ने एन वक्त जिला निर्वाचन कार्यालय पहुच अपनी उम्मीदवारी का पर्चा खेच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व ओर इंदौर कांग्रेस संगठन में मची अफरा तरफी, दुरभि संधियों की पोल खोल दी। अब इंदौर जैसे गतिशील नगर में बीजेपी प्रत्याशी ललवानी को चुनोती देने वाला कोई दमदार प्रत्याशी नही बचा।
सनद रहे। प्रदेश सदर जीतू पटवारी इंदौर के ही है। उनकी नाक के नीचे विस्फोटक खेला हो गया और वे प्रदेश भर में हेलीकाप्टर उतार बीजेपी को कोसते ओर प्रदेश में बीजेपी को धूल चटाने का प्रसाद बाटते रह गए।
इधर पटवारी के घर इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मदोला ने खानागार के पहले ही कांग्रेस का मंडप उखाड़ दिया। पटवारी ने छतरपुर की तर्ज पर बीजेपी पर बम को डराने, धमकाने का बचकाना आरोप जड़ा।
पटवारी को पूर्व विधायक शुक्ला ने इंदौर की कांग्रेस शासित देपालपुर नगर पालिका परिषद का चोला केशरिया करके तगड़ा झटका दिया। इस कांग्रेस शासित नप के अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने कांग्रेस से टाटा करके केशरिया धारण कर लिया।
बीजेपी की सदस्यता ज्वाइन करने पर अक्षय कांति बम ने कांग्रेस की तुष्टिकरण, समाज-राष्ट,सनातन विरोधी नीतियो पर जम कर हमला बोला।पटवारी के निजाम पर भी सवाल खड़े किए।
सनद रहे।प्रदेश में सबसे ज्यादा इंदौरी कांग्रेसियो ने ही केशरिया धारण किया।उसके बाद उज्जैन,भोपाल,छिन्दवाड़ा, जबलपुर,सागर,विदिशा,छतरपुर आदि में पाला बदला।
इंदौर जैसे गतिशील महानगर में पटवारी के निजाम को मिली चुनोती का असर देवास,धार, उज्जैन,शाजापुर, भोपाल, राजगढ़,मंदसौर, रतलाम,नीमच, अलीराजपुर, झाबुआ,खंडवा, बड़वानी,धार,हरदा पर पड़ना तय है।
इंदौर में कांग्रेस को लगे तगड़े झटके से गैर सनातनी खासे मायूस लगे।
कांग्रेस में मची अफरा तफरी,सर फुटवल्ल,जूतों में बटती दाल से लगता है। कांग्रेस लोकसभा चुनावों में बीजेपी से दो दो हाथ करने की बजाय खुद को बचाने में लगी है।
राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी का डर खरा साबित हो रहा है। वे अनेक मंचो से फूल छाप कांग्रेसियो से सावधान रहने की चेतावनी दे चुके है।
बीजेपी की माने तो 04 मई को cm योगी की प्रस्तावित रैली में राजगढ़-गुना के जिम्मेदार कांग्रेसी पाला बदल कांग्रेस की रणनीति में पलीता लगा सकते है।
जब भिंड में कांग्रेस युवराज राहुल pm मोदी, अडानी,अम्बानी को कोस रहे होंगे तब कांगेस के पूर्व मंत्री,सीनियर नेता रामनिवास रावत-श्योपुर कांग्रेस से पाला बदल कांग्रेस युवराज के थोथे आरोपो की धज्जियां उड़ा रहे होंगे।
राजगढ़,गुना,शिवपुरी,ग्वालियर,मुरैना,भिंड में 07 मई को मतदान होना है।
