भारतीय सेना द्वारा बाढ़ राहत एवं खोज-बचाव ड्रिल का आयोजन

0
Spread the love

भोपाल, 26 जून 2025। भारतीय सेना के मुख्यालय पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया, भोपाल द्वारा दिनांक 27 जून 2025 को प्रातः 10.45 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक खानूगाँव स्थित 3 EME प्रशिक्षण केन्द्र, बड़ा तालाब पर बाढ़ राहत एवं खोज-बचाव से संबंधित एक व्यापक अभ्यास (ड्रिल) एवं उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) तथा गृह विभाग के समन्वय से संयुक्त रूप से भागीदारी की जा रही है।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, बचाव एवं राहत कार्यों में दक्षता को बढ़ाना तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच सहयोग और तालमेल को सुदृढ़ करना है। इस संयुक्त अभ्यास में बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत, खोज और बचाव कार्यों की वास्तविक परिस्थितियों में प्रदर्शन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481