टीटी नगर क्षेत्र में आम रोड़ पर अवैध रूप से खडे किये गये 30 वाहनों को क्रेन की मदद से उठाया गया

0
Spread the love

दिनांक-20.06..2025

 

‘‘बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल’’

 

 

भोपाल शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर खडे कण्डम एवं लावारिश जिनसें यातायात बाधित होकर दुर्घटनाए होती थी उन वाहनों के विरूद्धनगर निगम एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत जिला प्रषासन,नगर निगम भोपाल एवं भोपाल पुलिस के द्वारा दिनांक-20.06.2025 को संयुक्त कार्यवाही टीटी नगर क्षेत्र में आम रोड़ पर अवैध रूप से खडे किये गये 30 वाहनों को क्रेन की मदद से उठाया गया । जिन्हें टी.टी नगर दशहरा मैदान नगर निगम पार्किग में खड़ी की गई।

इस कार्यवाही के दौरान श्री अंकुर मैश्राम अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, श्री विक्रम रघुवंषी प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात, श्रीमति अर्चना शर्मा एडीएम टीटी नगर, श्री दीपक नायक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त,श्री विजय दुबे सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-3,श्रीमति मिलन जैन सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-2, श्री कन्हैयालाल मीणा थाना प्रभारी थाना यातायात, श्री देवेन्द्र सूबेदार यातायात, श्री वीरसिंह सूबेदार यातयात, श्री नरेन्द्र चैधरी सूबेदार यातायात एवं सहयोगी स्टाॅफ की उपस्थिति में कार्यवाही कर वाहनों को जप्त कर टी.टी नगर दशहरा मैदान नगर निगम पार्किग में खड़ी की गई। वाहन स्वामी अपने वाहन के वैध दस्तावेज 03 दिवस में चैक करवाकर नगर निगम एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत निर्धारित समन शुल्क जमा कर छोडे जावेगें। नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

आम जनता से अनुरोध है कि यातयात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481