पूर्व CM शिवराज जी ने घुटने पर बैठ-बैठ कर लाड़ली बहनों को हर महीने ₹3000 देने की घोषणा करके, वोट की भीख मांगी थी!

0
Spread the love

सम्माननीय लाड़ली बहनों,
आपको याद है 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आपसे क्या वादा किया था? पूर्व CM शिवराज जी ने घुटने पर बैठ-बैठ कर लाड़ली बहनों को हर महीने ₹3000 देने की घोषणा करके, वोट की भीख मांगी थी! लेकिन, चुनाव जीत कर वे दिल्ली चले गए और उनके बाद आए मुख्यमंत्री वादे से मुकर गए!

चिंताजनक तथ्य है कि 25 लाख बहनों को अपात्र श्रेणी में डालकर योजना से बाहर कर दिया और अभी भी मध्य प्रदेश में 25 लाख से अधिक नई बहनें इस योजना शामिल होने की पात्रता रखती हैं! मैं सरकार के नेतृत्व से कहना चाहता हूं, “बाबू, इस सबसे जरूरी सवाल का जवाब कब मिलेगा?”

मोहन सरकार ने न इस बात की चिंता की कि जो लाड़ली बहनें योजना के लाभ से वंचित हो रही हैं ,उनका गुजारा कैसे होगा और न ही इस बात का जवाब दे पा रही है कि नई बहनों को योजना में शामिल क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्हें हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई कौन और कैसे करेगा?

पहले आपको ₹1000 दिए गए, फिर ₹1250 और अब आगामी दीपावली से ₹1500 देने की बात कही जा रही है. मैं फिर पूछना और कहना चाहता हूं कि ये मज़ाक क्यों? माताओं-बहनों के साथ ये “सरकारी धोखाधड़ी” क्यों?

कांग्रेस ने लगातार आपकी आवाज़ उठाई, जब हमने इस धोखे के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी, तब जाकर डरी हुई मोहन सरकार ने मजबूरी में राशि ₹1500 करने की घोषणा की! क्या
BJP हमारी बहनों को उनका हक भी अब दबाव में आकर ही देगी?

मैं शुरू से कह रहा हूं कि यह सरकार लाड़ली बहनों के साथ ₹3000 के नाम पर हर महीने चोरी कर रही है!! ₹3000 का वादा करके ₹1500 भी देना आधी चोरी नहीं तो और क्या है? और तो और, सरकार आपको पैसा देने के लिए हर महीने कर्ज भी ले रही है!

क्या हमारी बहनों को उनका पूरा हक देने के लिए भी सरकार के पास पैसा नहीं है, या फिर नीयत में ही खोट है? @BJP4India को समझना होगा कि #लाड़ली_बहना भीख नहीं, अपना अधिकार मांग रही हैं! वही हक, जिसका वादा BJP ने चुनाव में किया था!

@INCMP आपकी इस लड़ाई में आपके साथ खड़ी है और हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक आपको आपके वादे के मुताबिक पूरे ₹3000 प्रतिमाह नहीं मिल जाते! क्योंकि, मेरा मानना है जिस सत्ता के पास “सरकारी अय्याशी” के लिए धन है, उसे पहले बहनों का हक देना ही चाहिए!jitupatwRe

PMO India
Narendra Modi
Shivraj Singh Chouhan
CM Madhya Pradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481