रोड-शो में शामिल होने वाले व्यक्तियों से अनुरोध

0
Spread the love

एडवायजरी, भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट

दिनांक 24.04.2024 को माननीय प्रधानमंत्री महोदय का भोपाल रोड शो प्रस्तावित है, रोड-शो में शामिल होने वाले व्यक्तियों से अनुरोध है कृप्या निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:-

1. रोड शो में शामिल होने वाले व्यक्तियों से अनुरोध है कृप्या कार्यक्रम प्रारंभ होने से 2 घंटे पूर्व शाम 5 बजे तक अपने निर्धारित सेक्टर में स्थान ग्रहण कर लें।
2. रोड शो वाले क्षेत्र को नो फलाईंग जोन घोषित किया गया है अतः उक्त क्षेत्र में ड्रोन कैमरा इत्यादि उड़ाना प्रतिबंधित हैं।
3. रोड शो में अपने साथ पानी की बोतल तथा पाॅउच इत्यादि साथ न लायें।
4. रोड शो में बैग, थैला जैसी वस्तु अपने साथ न लायें।
5. रोड शो में मोबाईल भी साथ मे न लायें तो बेहतर रहेगा।
6. माॅचिस, लाईटर इत्यादि ज्वलनशील वस्तु लाना प्रतिबंधित है।
7. पार्टी के झण्डे के साथ डंडा व राॅड इत्यादि लाना प्रतिबंधित है।
8. कृप्या छोटे बच्चों को अपने साथ नही लायें।
9. निर्धारित मार्गो से आकर पूर्व से तय किये गये स्थानों पर ही वाहनों की पार्किंग की जाये।
10. मीडिया बंधु कृप्या अपना पहचान पत्र तथा संस्थान का परिचय पत्र अवश्य रखें तथा निर्धारित मंच पर ही पहुंचे।
11. कृप्या अपने साथ आपत्तिजनक सामग्री, मसाले अन्य पदार्थ नही लायें।
12. जिन व्यक्तियों को आवष्यक कार्य से शहर के किसी स्थान, अस्पताल या अन्य संस्थान जाना हो तो कृप्या पूर्व निर्धारित डायवर्ट किये गये मार्गाे का उपयोंग करें। आवश्यक्ता पड़ने पर यातायात पुलिस से भी पूछ कर उन रास्तों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481