एमपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक

0
Spread the love

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की छुटि्टयों पर रोक लगा दी गई है। जो छुट्‌टी पर हैं उन्हें वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है।

इधर, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने देशभर की मस्जिदों से एक विशेष अपील की है। बोर्ड ने कहा कि 9 मई को जुमे की नमाज के बाद भारत की जीत और पाकिस्तान की हार और उसे नेस्तनाबूद करने के लिए सामूहिक दुआ कराई जाए।

भोपाल में शुक्रवार सुबह लोगों ने बड़े तालाब किनारे बोट क्लब पर खड़े सुदर्शन चक्र टैंक पर चढ़कर तिरंगा फहराया। वंदे मातरम के नारे लगाए। ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के निर्देश के बाद कमिश्नर मनोज खत्री ने शहर के सभी 66 वार्डों की मैपिंग कर पर्याप्त सायरन लगवाने के निर्देश दिए हैं।

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष क़ाज़ी सैय्यद अनस अली ने यह पत्र जारी किया है।
ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष क़ाज़ी सैय्यद अनस अली ने यह पत्र जारी किया है।
पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा को और कुशल बनाने के लिए गुरुवार को मॉक ड्रिल की गई।
पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा को और कुशल बनाने के लिए गुरुवार को मॉक ड्रिल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481