संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में 23, 24 एवं 25 अप्रैल को जिलों में संगोष्ठियों का होगा आयोजन

0
Spread the love

पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व करेंगे संगोष्ठियों को संबोधित

भोपाल, 22/04/2025। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा जिला स्तर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को लेकर आयोजित संगोष्ठी को भारत सरकार के मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि संबोधित करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 23 अप्रैल को शाम 5 बजे भोपाल जिला द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसी तरह 23 अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार दमोह, महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर ग्रामीण, उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह छतरपुर, प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य शिवपुरी में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।
24 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ग्वालियर नगर, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे उज्जैन नगर, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह जबलपुर नगर, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला शहडोल, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सतना में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।
25 अप्रैल को भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया शाजापुर, प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा कटनी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह विदिशा, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा रतलाम, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व सांसद श्री दिनेश शर्मा एवं वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य सागर नगर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481