‘विश्व पुस्तक दिवस’

0
Spread the love

‘विश्व पुस्तक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

किताबें खूब लिखी जा रही हैं लेकिन उन पर सतत् संवाद नहीं होने के कारण आम पाठक उनसे परिचित नहीं हो पा रहे हैं। पाठक और लेखक के बीच की इस खाई को पाटने के लिए रीडर्स क्लब विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर एक नवाचार की शुरुआत कर रहा है:

।।अपनी पुस्तक, अपना पाठ।।

‘रीडर्स क्लब’ के इस नवाचार में आप अपनी किताब के बारे में अधिकतम तीन मिनट का वीडियो या ऑडियो बनाकर रीडर्स क्लब के वाट्स ऐप पेज पर या व्यक्तिगत रूप से भेज सकते हैं। इससे अन्य लोगों को आपके लेखकीय रूप और आपकी किताब से परिचित होने का मौका मिलेगा ।

कृपया निर्धारित अवधि से अधिक का वीडियो नहीं भेजें क्योंकि अपलोड करने से लेकर देखने वालों तक को परेशानी होगी।

आप अपनी किसी पसंदीदा पुस्तक का पाठ भी कर सकते हैं।

तो पढ़िए, सुनाइए..
अपनी पुस्तक,अपना पाठ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481