मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के उमरछा गांव में रंगपंचमी पर बवाल हो गया।

0
Spread the love

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के उमरछा गांव में रंगपंचमी पर बवाल हो गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और हालातों को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। विवाद की शुरूआत गांव की एक युवती की मौत के बाद हुई। युवती के परिजन ने गांव के ही युवक मुबारिक खां पर हत्या का आरोप लगाया था जिसके बाद अब अज्ञात लोगों ने मुबारिक खां के घर में आग लगा दी। जिसके बाद हालात बिगड़ गए।

उमरछा गांव में रहने वाली 20 साल की युवती एक दिन पहले देर शाम घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली थी। युवती के हाथ की नस भी कटी हुई थी और तब परिजन ने गांव के ही रहने वाले मुबारिक खां नाम के युवक को घर से भागते हुए देखने की बात कही थी। इस मामले ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया, परिजन जब युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर वापस गांव लौटे तो अज्ञात लोगों ने मुबारिक खां के घर में आग लगा दी। आग मुबारिक के घर से आसपास के दो और मकान में फैल गई और इतना ही नहीं एक कार व बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481