24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्टस प्रतियोगिता-2025

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश
जनसंपर्क कक्ष
समाचार
24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्टस प्रतियोगिता-2025
भोपाल, 20 फरवरी 2025
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा झीलों की सुन्दर नगरी भोपाल स्थित बड़ी झील में 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता दिनांक 17 से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित कराई जा रही है।
प्रतियोगिता के चौथे दिन रोइंग महिला एवं पुरूष वर्ग के 500 मीटर सिंगल स्कल, डबल स्कल, कॉक्सलेस पेयर, कॉक्सलेस फोर के हिट्स, रेपेचार्ज 2 फायनल जो कि महिला वर्ग की कॉक्सलेस पेयर व डबल स्कल के फायनल सम्पन्न कराये गये।
दिनांक 20.02.2025 को सम्पन्न हुये रोइंग इवेन्टस में महिला वर्ग में 32, पुरूष वर्ग में 52 कुल 84 खिलाड़ियों ने 08 इवेन्टस की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अपने-अपने प्रदेश व टीम के लिये पदक अर्जित कर नाम रोशन किया।
आज सम्पन्न हुये फायनल पदक अलंक समारोह के
विशेष अतिथि :-
1. श्री कैलाश मकवाणा (पुलिस महानिदेशक)
2. श्री राकेश गुप्ता (अति0 पुलिस महानिदेशक)
3. श्री अनिल कुमार (अति0 पुलिस महानिदेशक)
4. सुश्री सोनाली मिश्रा (अति0 पुलिस महानिदेशक)
5. श्री योगेश चौधरी (अति0 पुलिस महानिदेशक)
विशेष अतिथियों द्वारा पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये।
रोइंग 500 मीटर कॉक्सलेस पेयर व डबल स्कल महिला वर्ग के परिणाम इस प्रकार है :-
रोइंग 500 मीटर रिजल्ट
24th ALL INDIA POLICE ROWING CHAMPIONSHIP
S.No. EVENT GOLD SILVER BRONZE
WOMEN DOUBLE SCULL
POSITION GOLD SILVER BRONZE
1 W2X F CRPF SSB ITBP
Khushpreet Kaur Rukmani K sanjana Devi
Diljot kaur Vindhya Sankth Bodke Anita Sadashiv
TIME 01.36.1 01.37.5 01.40.6
WOMEN COXLESS PAIR
POSITION GOLD SILVER BRONZE
2 W2- F ORR SSB ITBP
Jharna Hasti Manisha Gurbani Kaur
Deepika Xess Anu Jyoti Thakur
TIME 01.41.1 01.43.1 01.44.3
TOTAL MEDAL DISTRIBUTION 04 GOLD 04 SILVER 04 BRONZE 12
कल दिनांक 21.02.2025 को रोइंग 500 मीटर के शेष फायनल आयोजित सम्पन्न कराये जायेंगे, तत्पश्चात कयाकिंग एवं केनोइंग 200 मीटर महिला एवं पुरूष वर्ग के-1, के-2, के-4, सी-1, सी-2, सी-4 के हिट्स, सेमीफायनल एवं फायनल सम्पन्न कराये जायेंगे।
माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल महोदय के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय श्री विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता विभाग के विशिष्ट आतिथ्य के साथ ही पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा एवं ऑल इण्डिया पुलिस स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड के प्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा।
क्रमांक-39/2025 धीरज/आशीष शर्मा
