अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता

0
Spread the love

अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता

लाल परेड ग्राउंड में भव्य बड़े खाने का आयोजन

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आयोजित वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्‍न राज्‍यो से आए राज्य पुलिस बलों और केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की 22 टीमों के खिलाडियों, कोच, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए गुरूवार रात्रि 8 बजे से लाल परेड ग्राउंड में “बड़े खाने” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। पुलिस महानिदेशक ने भोजन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए टीम कोच एवं खिलाडि़यों से मुलाकात की एवं उनका हाल-चाल जाना।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गई हैं, जो पुलिस विभाग के सौहार्द, एकता और समर्पण को और मजबूत करने का प्रतीक हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुति में शामिल है
वंदना नृत्य, स्पोर्ट्स थीम सॉन्ग्स, लोकनृत्य प्रस्तुति, खेल थीम समूह नृत्य।
यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि विभिन्न राज्यों की पुलिस बलों के बीच सहयोग और एकजुटता को भी सुदृढ़ करता है।

राज्‍यपाल के मुख्‍य आतिथ्‍य में होगा प्रतियोगिता का समापन

भोपाल, 20 फरवरी 2025। गत 17 फरवरी से बड़े तालाब में आयोजित हो रही 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन 21 फरवरी को सायंकाल 4 बजे होगा। समापन समारोह के मुख्‍य अतिथि माननीय राज्‍यपाल महोदय श्री मंगुभाई पटेल होंगे। समापन से पहले कयाकिंग व केनोईंग के फायनल मुकाबले होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481