मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकार श्री श्यामाकांत दुबे के निधन पर किया दुख व्यक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर उजाला, नोएडा में कार्यरत अखबार के मध्यप्रदेश संस्करण के संपादकीय सलाहकार श्री श्यामाकांत दुबे के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
श्री श्यामाकांत दुबे का कल हृदयाघात से निधन हुआ। वे मूलत: सागर (मध्यप्रदेश) के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकाल से स्व. दुबे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
