सप्ताह में 4 दिन रहेगी भोपाल-रीवा फ्लाइट

0
Spread the love

फ्लाइट से सफर करने वाले पहले यात्री संतोष कुमार मिश्रा को सांकेतिक रूप से टिकट देते डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और सांसद आलोक शर्मा। - Dainik Bhaskar

भोपाल से रीवा के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। सप्ताह में 4 दिन फ्लाइट उड़ेगी। प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 8.15 बजे भोपाल से फ्लाइट टेक ऑफ यानी, उड़ान भरेगी, जबकि 2 घंटे में सुबह 10.20 बजे रीवा लैंड करेगी। दोपहर में ही यह फ्लाइट वापस भोपाल लौट जाएगी।

अभी पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के तहत सप्ताह में 6 दिन उड़ान जरूर भरी जा रही है, लेकिन प्लेन सिर्फ छह सीटर है। वहीं, किराया भी अधिक है। इसलिए पूरे यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। अब नियमित फ्लाइट शुरू की गई है। मंगलवार सुबह डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल से रीवा एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट सेवा की शुरुआत करते हुए यात्रियों को बोर्डिंग पास सौंपे।

व्यापार, पर्यटन-उद्योग को ऊंचाई तक ले जाएगा डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि, रीवा एयरपोर्ट से भोपाल की सीधी कनेक्टिविटी विंध्य क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह सेवा क्षेत्र के नागरिकों के लिए समय की बचत के साथ-साथ सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनेगी।

डिप्टी सीएम और सांसद ने टिकट काउंटर का भी उद्घाटन किया।
डिप्टी सीएम और सांसद ने टिकट काउंटर का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, यह हवाई सेवा रीवा को राज्य और देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। इससे व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही यह क्षेत्र के सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने में भी सहायक होगी।

टिकट काउंटर का उद्घाटन डिप्टी सीएम शुक्ल ने भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर ‘फ्लाई बिग’ कंपनी के टिकट काउंटर का उद्घाटन भी किया। सांसद शर्मा, एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी, ‘फ्लाई बिग’ कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

ऐसे उड़ेगी फ्लाइट रीवा और भोपाल के बीच ‘Fly Big’ कंपनी की उड़ान सेवा सप्ताह में 4 दिन उपलब्ध रहेगी। भोपाल से रीवा की उड़ान (फ्लाइट नंबर S9-514) मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। भोपाल एयरपोर्ट से फ्लाइट सुबह 8.15 बजे प्रस्थान करेगी और रीवा एयरपोर्ट पर सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी। रीवा से भोपाल की उड़ान (फ्लाइट नंबर S9-515) सोमवार, मंगलवार, बुधवार, और गुरुवार को संचालित होगी। रीवा एयरपोर्ट से यह फ्लाइट दोपहर 1.40 बजे प्रस्थान करेगी और भोपाल एयरपोर्ट पर 3.45 बजे पहुंचेगी

शेड्यूअल्ड फ्लाइट सर्विस शुरू एयरपोर्ट डायरेक्टर अवस्थी ने बताया, रीवा और भोपाल के बीच निर्धारित उड़ान सेवाएं (शेड्यूअल्ड फ्लाइट सर्विस) आज से शुरू हो गई हैं, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई दिशा प्रदान करेंगी। कुछ सीटें 999 रुपए में उड़ान योजना अंतर्गत आरक्षित हैं, जबकि शेष सीटों की कीमतें डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल के तहत तय की जाएंगी। यह पहल अधिकतम लोगों को सस्ती और सुविधाजनक हवाई यात्रा का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। यह सेवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481