खली ने चोटी पकड़कर साधु को उठाया

0
Spread the love

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में सोमवार को ‘खली और खलनायक’ दोनों शामिल हुए। यात्रा 5वें दिन उत्तरप्रदेश पहुंची। यहां द ग्रेट खली ने यात्रा में शामिल साधु को चोटी पकड़कर एक हाथ से उठा लिया। उन्होंने कहा- पहले सनातन, फिर जात-पात।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अपना छोटा भाई बताया। उन्होंने कहा कि ये मुझे कह दें कि संजू बाबा मेरे साथ ऊपर चले चलो तो मैं चला जाऊंगा। मैं हमेशा गुरुजी के साथ हूं।

वहीं, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- जब मैं खुद को असुरक्षित महसूस करता हूं तो संजू बाबा को याद कर लेता हूं और सुरक्षित हो जाता हूं। संजय दत्त यात्रा में धीरेंद्र शास्त्री के साथ ध्वज पकड़कर 2 किलोमीटर चले।

ओरछा धाम में समाप्त होगी पदयात्रा सनातन हिंदू पदयात्रा देवरी रेस्ट हाउस से सुबह 10 बजे शुरू हुई। यात्रा 22 किमी का सफर तय कर रात में उत्तर प्रदेश के ग्रामोदय मऊरानीपुर पहुंचेंगी। यहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। यह यात्रा 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से शुरू हुई थी।9 दिन की यात्रा के बाद 29 तारीख को ओरछा धाम में समाप्त होगी। यात्रा में महाराज के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु चल रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ध्वज लेकर पदयात्रा में करीब दो किमी तक चले।
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ध्वज लेकर पदयात्रा में करीब दो किमी तक चले।

2 किमी ध्वज लेकर चले संजय दत्त सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने पहुंचे एक्टर संजय दत्त करीब 2 किलोमीटर तक ध्वज लेकर पैदल चले। संजय दत्त ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा- मेरे छोटे भाई, जिन्हें मैं गुरुजी कहता हूं। ये जो काम कर रहे हैं, यह बहुत ही बड़ा काम है। इनके लिए मैं कहीं भी खड़ा हो सकता हूं और खड़ा रहूंगा।

मैं जेल काट चुका हूं, तो जमीन क्या चीज है संजय दत्त ने कहा- यात्रा के जरिए बहुत बड़ा मैसेज दिया जा रहा है। आप जमीन पर बैठने की बात कह रहे हैं। मैं जेल काट चुका हूं, तो जमीन क्या चीज है भैय्या। यात्रा में पैदल चलने को लेकर कहा- मेरे पिता जी ने एक चीज कही थी, पेड़ जितना भी ऊंचा रहे, यदि फल आए तो पेड़ को झुकना ही चाहिए। उसी सीख के चलते मैं यहां आया हूं। ऐसी कोई बात नहीं है कि मैं स्टार हूं या संजय दत्त हूं। मैं जमीन का आदमी हूं और ये सब मेरे ही लोग हैं। गुरुजी मेरे गुरु हैं यह हमने सीखा है।

द ग्रेट खली भी पदयात्रा में शामिल होने दिल्ली से अपने दोस्त के साथ पहुंचे।
द ग्रेट खली भी पदयात्रा में शामिल होने दिल्ली से अपने दोस्त के साथ पहुंचे।

खली ने चोटी पकड़कर साधु को उठाया यात्रा में शामिल होने आए खली को पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ चल रहे एक साधु ने उनकी चोटी पकड़कर उठाने काे कहा। खली ने पूछा- सही में उठा लूं। साधु ने कहा उठाइए। इस पर खली ने चोटी पकड़कर एक साथ से साधु को उठा लिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी ताली बजाते हुए खली से बात की। खली ने दिल्ली से आए अपने दोस्त का परिचय करवाते हुए कहा कि इनकी आपसे मिलने की काफी इच्छा थी। पंडित शास्त्री ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

खली ने यात्रा को लेकर कहा- पहले हमारा सनातन है, इसके बाद जात-पात। उन्होंने कहा- महाराज के संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। महाराज जात-पात और भेदभाव मिटाने का जो अभियान चला रहे हैं उसको आगे बढ़ाना है। आपस में भाईचारा रहेगा तो हमारा देश मजबूत बनेगा।

संजय दत्त ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को छोटा भाई और अपना गुरु बताया।
संजय दत्त ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को छोटा भाई और अपना गुरु बताया।

धीरेंद्र बोले- तो मैं संजू बाबा को याद कर लेता हूं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- यह यात्रा इस देश की नई क्रांति है। देश में न कोई बड़ा है ना ही छोटा। यह उन लोगों के लिए एक सीख है जो यश कीर्ति पाने के बाद उन लोगों को नहीं जानते, पूछते- जिन्होंने उन्हें बड़ा बनाया। संजू बाबा को इसलिए लोग बड़ा कहते हैं कि आज भी एक आम आदमी उनके बगल में बैठा है। यह इस पदयात्रा की सबसे बड़ी खूबसूरती है।

यही इसकी सफलता है। इसने सड़क पर हमें यह सीख दी है कि न कोई छोटा है, ना ही बड़ा। न जात, न पांत। न ऊंच, न नीच। न छुआ, न छूत… सब एक हैं, क्याेंकि सब ईश्वर की संतानें हैं। ईश्वर ने ही अलग-अलग नहीं भेजा। उसने ठप्पा लगाकर नहीं भेजा कि यह अगड़ा है यह पिछड़ा है, ईश्वर ने इंसान बनाकर भेजा।

संजू बाबा के कारण हम अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। जब हमें लगाता है कि हम असुरक्षित हैं तो हम भैय्या को याद कर लेते हैं और सुरक्षित हो जाते हैं।

यूपी में हुए उपद्रव को लेकर उन्होंने कहा- कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। सबको जीने का अधिकार है। उन्होंने कानून को हाथ में लिया है, उन्हें हाथों-हाथ जेलर को सौंप देना चाहिए।

पदयात्रा में भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए।
पदयात्रा में भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए।

हिंदू एक रहेगा तो लव जिहाद नहीं होगा पदयात्रा में भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूरे ब्रह्मांड को राजा राम की संस्कृति बताने के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जो पदयात्रा शुरू की है, वह सोते हुए हिंदुओं को जगाने की यात्रा है। उन्होंने महाराज को धमकी देने वालों को कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं और यदि किसी ने हमें छेड़ा तो हम उसको फिर बजरंगबली जी की तरह छोड़ते भी नहीं हैं। जिस दिन यह केसरिया हर घर पर फहरा गया, उस दिन ना तो लव जिहाद होगा, ना ही लैंड जिहाद होगा, न कोई मंदिर टूटेगा और ना कोई बेटियों की तरफ आंख उठा कर देख सकेगा।

यात्रा में ये भी हुए शामिल यात्रा में मप्र शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक संजय पाठक, छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू, मऊरानीपुर विधायक, झांसी सांसद अनुराग शर्मा, मंत्री रामेश्वर शर्मा।

छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू भी सनातन हिंदू पदयात्रा में शामिल हुए।
छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू भी सनातन हिंदू पदयात्रा में शामिल हुए।
बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने आगड़ दम-बागड़ दम की प्रस्तुति दी। महाराज ने भी गीत गया।
बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने आगड़ दम-बागड़ दम की प्रस्तुति दी। महाराज ने भी गीत गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481