कल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर धार और शहडोल में बड़े कार्यक्रम

कल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर धार और शहडोल में बड़े कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी बधाई…
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े पक्षों को समाज के सामने लाएं
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाने की जो घोषणा की.. यह इतिहास के पन्ने पर ध्यान आकर्षित करता है, जिसमें अंग्रेजों के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा ने बिहार-झारखंड से खड़े होकर के हमारे समाज का प्रबल प्रतिरोध स्थापित किया और आदिवासी अंचल से आंदोलन की जो मालिका बनी… इसके कारण अंततः अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा, जीते जी जो अपने संघर्षों के कारण मनुष्य भगवान का दर्जा पा गए, ऐसे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मध्यप्रदेश सरकार भी मना रही है और हम दो बड़े कार्यक्रम कर रहे हैं, वैसे तो सभी स्थानों पर यह कार्यक्रम करने की हमने अपेक्षा की है…धार और शहडोल जिले में बड़े आयोजन हो रहे हैं।
आइए, इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और भगवान बिरसा मुंडा के इन सारे पक्षों को सामने लाएं जिनसे हमारा स्वतंत्रता आंदोलन मजबूत हुआ, मेरी अपनी ओर से आप सभी को बधाई।
