शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि गुलाब बाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय बोरावां को मिला ए प्लस ग्रेड

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि
गुलाब बाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय बोरावां को मिला ए प्लस ग्रेड
नेक द्वारा घोषित म.प्र. का प्रथम ए प्लस ग्रेड शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान
बोरावां में स्थापित करेंगें रिसर्च सेंटर – अरूण यादव

खरगोन/13 मार्च 2024/, गुलाबबाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय बोरावां को नैक (राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड नई दिल्ली ) द्वारा ए प्लस ग्रेड प्रदान की गई । उल्लेखनीय है कि पिछली बार की तक बी प्लस ग्रेड वाले गुलाब बाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय बोरावां ने नई ग्रेड लेकर और सर्वाधिक 3.46 स्केल पाइंट अर्जित कर प्रदेश का पहला और एक मात्र अशासकीय टीचर ट्रेनिंग कॉलेज बनकर इतिहास रचा है। ग्रेड पाइंट के हिसाब से देशभर के टीचर ट्रेनिंग और प्राइवेट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की लिस्ट में गुलाब बाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय बोरावां का स्थान पांचवा हो गया है। शेष संस्थान दक्षिण भारत के हैं। यह उत्कृष्ट उपलब्धि संस्थान को 2 पेटेंट, 8 पीएचडी स्टुडेंट और 100 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित होने से प्राप्त हुई है । गुलाब बाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय बोरावां ने निर्धारित कुल 4000 में से 3457 अंक अर्जित किए।
बोरावां में स्थापित करेंगें रिसर्च सेंटर – अरूण यादव
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं संस्थान के अध्यक्ष अरूण यादव ने गुलाबबाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिलना सम्पूर्ण निमाड़ के लिये गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है । ग्रामीण क्षेत्र में संचालित इस महाविद्यालय ने म.प्र.में शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया । नेक से ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद हम महाविद्यालय को शोध केंद्र एवं ऑटोनामस महाविद्यालयका दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे जिससे निमाड़ के विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं शोध की सुविधा प्राप्त हो सके ।
श्री यादव ने शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टॉफ को बधाई देते हुए कहा की शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षक तैयार कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने हेतु हम संकल्पित हैं। साथ ही भविष्य में महाविद्यालय को ऑटोनामस कॉलेज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का रिसर्च सेंटर , यूजीसी 12 बी एवं 2 एफ का दर्जा दिलाने का हमारा लक्ष्य हैं। शिक्षक प्रशिक्षण के लिये रिसर्च एवं ऑटोनामस महविद्यालय बनाने का लक्ष्य है । जिससे हमारे क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थी शिक्षा एवं रिसर्च के क्षेत्र में भी अग्रसर हो सकेंगें ।

दिनभर मना जश्न
नैक से ए प्लस ग्रेड मिलने की सूचना संस्था प्रबंधन को शनिवार 9 मार्च को प्राप्त हुई सोमवार 11 मार्च को संस्था में दिनभर जश्न का माहौल रहा। सोमवार सुबह 10 बजे से ढोल- ढमाकों डीजे और आतिशबाजी के साथ कॉलेज में जश्न शुरू हुआ। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार तिवारी का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया । प्रिंसिपल, स्टाफ और विद्यार्थी दिनभर झूमते रहे। कॉलेज में मिठाई बांटी गई। स्टॉफ और विद्यार्थी दिनभर ढोलक और डीजे की ताल पर डांस किया । प्रिसिंपल भी नाचते गाते नजर आए , फुल माला और गुलदस्तों से प्राचार्य कक्ष भर गया। कॉलेज के साथ ही बाहर के प्रोफेसर्स, कमर्चारी और प्रबंधन के सदस्य भी उन्हें बधाई देने पहुँचे।

नैक की ए प्लस ग्रेड बड़ी उपलब्धि
संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लीडरशीप कंट्रोल और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता के कारण कॉलेज की गुणवत्ता, टीचिंग लर्निंग प्रोसेस, लीडरशीप, मेनेजमेंट की बदोलत कॉलेज की शक्ल सुरत बदल डाली जिसका परिणाम नेक में प्रत्यक्ष रूप से नजर आया पूरी प्लानिंग के साथ कार्य करके सफलता दिलाई और कॉलेज का नाम देश और प्रदेश में गोरवान्वित किया । आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. सुरमल नार्वे द्वारा पिछले 5 वर्ष से एक्यूएआर फार्म भरने आईआईक्यूए और दो पार्ट में नेक का मूल्यांकन 70 प्रतिशत वाली एसएसआर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई डॉक्यूमेंटेशन के लिए लगातार कार्य संपादित किया । संस्थान के आईक्यूएसी सहप्रभारी प्रो. मनोज कुमार कौशले और जय डिन्डोरकर द्वारा एसएसआर एक्यूएआर के साथ 30 प्रतिशत वाले हिस्से के लिए होमवर्क किया जिससे ओवरआल ग्रेड में लाभ मिला । लाइब्रेरीयन लक्ष्मण सिंह चौहान द्वारा लाइब्रेरी मेनेजमेंट, एल.एम.एस. एवं विभिन्न साफ्टवेयर को मेनेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इसके साथ ही संस्थान के सहायक प्राध्यापक, दिनेश मुझाल्दा, निकिता यादव, धाराश्री श्रीवास, कुंदनलाल वर्मा आदि संस्था के टीचिंग एवं नॉन-टिचिंग स्टॉफ पंकज सोलंकी का योगदान महत्वपूर्ण रहा ।
महाविद्यालय में विगत 22 एवं 23 फरवरी 2024 को नेक पीयर टीम का निरीक्षण हुआ। नेक पीयर टीम चेयरपर्सन प्रो. शालीनी सिंह, डिपार्टमेंट आफ साइकोलॉजी महर्षी दयानंद यूनिर्वसीटी, रोहतक, पीयर टीम कोर्डीनेटर प्रो. मीरा के.पी., स्कूल ऑफ एजुकेशन कालीकट यूनिवर्सीटी, केरला, पीयर टीम मेंबर- डॉ. अलबर्ट लोग्ले डकार, प्राचार्य सेंट एन्थोनी कॉलेज, शीलांग द्वारा निरीक्षण किया गया । जिसके अंतर्गत करिकुलर ऑस्पेक्ट्स के 3.92 अंक , टीचिंग लर्निंग एंड इवैल्यूएशन 3.66, रिसर्च, इनोवेशन एंड एक्सटेंशन 2.99, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लर्निंग प्रोसेस 3.55, स्टुडेंट सपोट्र एंड प्रोग्रेशन 2.93, गर्वनेंन्स लीडरशीप एंड मेनेजमेंट 2.98, इनोवेशन वेल्यूस एंड बेस्ट प्रेक्टीसेस 3.89 अंक अर्जित किए ।

मीडिया प्रभारी
9826133004
9826133004