विकल्प का विमोचन

भोपाल. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता व संचार विवि में प्रभारी कुलपति डॉ. सुदाम खाड़े (आयुक्त जनसंपर्क विभाग, मप्र शासन) ने पत्रकारिता विभाग के प्रायोगिक समाचार पत्र ‘विकल्प’ के ताजा अंक का विमोचन किया। उन्होंने पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लेखन को जनसंपर्क संचालनालय की पत्रिका ‘मध्यप्रदेश संदेश’ में भी स्थान देने की बात कही। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. अविनाश वाजपेयी, विभाग अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता व विकल्प के सलाहकार संपादक शिवकुमार विवेक उपस्थित थे। विद्यार्थियों के इस पत्र के छात्र संपादक कार्तिकेय पांडेय ने विकल्प प्रस्तुत किया।
