आज अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2024 का आगाज

0
Spread the love

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2024 का आगाज आज होने जा रहा है। ​​​​भोपाल के भेल दशहरा ग्राउंड पर 5 दिन (4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक) खास होने वाले हैं।

शाम 7 बजे से 2 लाख वॉट के साउंड सिस्टम पर ‘चालो बेला मांगो विसरा गरबा घुमवा…’, ‘पंखिड़ा उड़ने जाजे पावागढ़ रे…’, ‘चोगाड़ा थारा…’ जैसे गरबा सॉन्ग्स जब प्ले होंगे, तो आप खुद को गरबा करने से रोक नहीं पाएंगे। इसकी खासियत है कि ग्राउंड के किसी भी कोने में खड़े होने पर साउंड कम या ज्यादा महसूस नहीं होगा। पूरे ग्राउंड में एक जैसा साउंड गूंजेगा। इस बार गणेश थीम पर पूरे ग्राउंड और मंच को डिजाइन किया गया है।

यहां मिलेंगे पास

  • एमपी नगर जोन-1 स्थित मिलन स्वीट्स, 10 नंबर मार्केट स्थित समीर मोबाइल, इंद्रपुरी स्थित शर्मा एंड विष्णु फूड स्टॉल
  • बावड़िया कलां, होशंगाबाद रोड, लालघाटी, बैरागढ़, पटेल नगर, प्लेटिनम प्लाजा और 7 नंबर स्थित शर्मा विष्णु फूड स्टॉल

कपल का एक दिन का पास (ऑनलाइन) 450 रुपए और काउंटर पास 490 रुपए है। नीचे स्कैन कर भी आप पास बुक कर सके हैं…

आपके काम की जानकारी…

  • अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में एंट्री सिर्फ इन्विटेशन कार्ड और पास से मिलेगी।
  • दो सर्किल में से पहला सर्किल स्टेज के सामने होगा। यहां वर्कशॉप के प्रतिभागी गरबा खेलेंगे।
  • दूसरा जनरल सर्किल रहेगा। यहां कोई भी सपरिवार गरबा खेल सकता है।
  • हिंदी, गुजराती, पंजाबी के अलावा वायरल और ट्रेंडिंग गानों पर गरबा होगा।
  • सुरक्षा की दृष्टि से अपना आधारकार्ड और पेन कार्ड साथ रखें।
  • प्रतिभागी और दर्शक किसी भी प्रकार का धूम्रपान नहीं कर सकते हैं।
  • जिन प्रतिभागियों ने गरबा की ट्रेनिंग ली है, उन्हें आईडी कार्ड दिया जाएगा।

आयोजन स्थल पर ऐसी है व्यवस्था…

5 दिवसीय महोत्सव की खबर सीधे आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी पढ़ सकते हैं, इसके लिए नीचे क्यूआर कोड स्कैन करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481