अरविंद केजरीवाल आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे
अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सुबह 11:30 बजे उन्होंने CM हाउस में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें नए CM का नाम तय होगा। AAP दोपहर 12 बजे नए CM की घोषणा करेगी। शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपकर नए CM का नाम बताएंगे। इसी हफ्ते नए CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा।
खास बात यह है कि आज ही PM मोदी का 74वां जन्मदिन है। सूत्रों के मुताबिक आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है। हालांकि, सौरभ भारद्वाज ने विधायक दल की मीटिंग से पहले कहा- मुझे नहीं लगता कि सुनीता केजरीवाल नई CM होंगी। उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।’


