रानी कमलापति प्रतिमा के समक्ष अशलील गाने पर डांस करने वाला पुलिस का सिपाही ही निकला
राजधानी भोपाल की शान रानी कमलापति प्रतिमा के समक्ष अशलील गाने पर डांस करने वाला पुलिस का सिपाही ही निकला..आरोपी जितेंद्र एसएएफ की भोपाल स्थित 23वीं बटॉलियन में पदस्थ है..सांसद आलोक शर्मा व हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने इस धर दबोचा..उसे रील बनाने का शौक है..इसके चलते बीती शाम उसने गिन्नोरी में स्थापित रानी की प्रतिमा के समक्ष एक अशलील गाने पर डांस कर रील बनाई और इसे वायरल किया..इसके विरोध में सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में हिंदू संगठन के नेता आज सुबह पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे व विरोध जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की…पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है..
