मंत्री श्री टेटवाल ने राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिये चयनित शिक्षकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0
Spread the love

आईटीआई गोविंदपुरा के दो शिक्षकों श्री प्रशांत दीक्षित एवं श्रीमती प्रेमलता राहंगडाले को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिये चयनित किया गया है। कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने दोनों शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

आईटीआई गोविंदपुरा के दोनों शिक्षकों को 5 सितम्बर 2024 शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्मानित किया जायेगा। सम्मान स्वरूप 50 हजार रूपये नगद राशि एवं मेडल प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481