लायंस एकजुटता का एक शानदार उदाहरण

लायंस क्लब भोपाल पर्ल के संस्थापन कार्यक्रम में शामिल होने हम अपने वाहन से होटल आदित्य रीजेंसी एमपी नगर में पहुंचे, अपने वाहन को सामने रात्रि 8:30 बजे पार्क किया तथा होटल के गार्ड को बताया।
रात्रि 10:30 जब हम वापस आए तो देखा कि कार के सामने का कांच अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ दिया गया।
हमने जब होटल स्टाफ, एवं गार्ड को बताया तो उनके द्वारा इस बात से अनभिज्ञता व्यक्त की । अपनी जिम्मेदारी से इंकार किया।
मेरे द्वारा एमपी नगर थाने फोन किया वहां से पांच मिनट में पुलिस वेन आई, जिसके स्टाफ को होटल कर्मचारियों द्वारा लापरवाही पूर्वक जवाब दिया।
मेंने अपने लायन साथियों को फोन करके बताया कि ऐसी घटना हो गई है।कुछ ही देर में लायन गगनकांत त्रिपाठी,लायन हर्ष वर्मा,लायन इंद्रपाल सिंह,लायन महेश साहू,लायन संजय वर्मा ,लायन महेश मालवीय, हरीश चतुर्वेदी,लायन अतुल श्रीवास्तव एवं अन्य साथीयों ने दमदारी से दबंगता से होटल कर्मचारियों से अपनी बात रखी और होटल प्रबंधन से कांच तोड़े जाने की जिम्मेदारी लेने एवं नया कांच लगाने को कहा, अन्यथा होटल पेमेंट ना करने एवं भविष्य में इस होटल में किसी भी लायंस क्लब का आयोजन नहीं करने की चेतावनी दी।
होटल स्टाफ ने स्थिति की गंभीरता देखते हुए मेनेजर को फोन करके बुलाया फिर मेनेजर ने होटल मालिक से फ़ोन पर बात की,मैरी बात कराई जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि कल आपकी कार का कांच हम बदलवा देंगे।
और
आज शाम को हमारी कार का कांच होटल प्रबंधन ने अपने खर्चे से बदलवा दिया।
साथियों
हम सभी लायन साथियों का आभार व्यक्त करते हैं,और लायन साथियों की एकजूटता एवं अपने साथी के साथ हो रहे अन्याय के लिए आगे आकर साथ देने की जीवटता को सलाम करता हूं।
जय लायन वाद।
-लायन सुयश सुषमा कुलश्रेष्ठ
