सफाई कामगारों के साथ न्याय होना चाहिए: दिग्विजयसिंह

0
Spread the love

भोपाल, 10 जुलाई 2024

मध्य प्रदेश कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज प्रदेश भर के प्रकोष्ठ के सफाई कामगारों के हित और अधिकारों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सफाई मजदूर कामगार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र हुये जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजयसिंह ने उन्हें संबोधित किया। उसके बाद सभी कांग्रेसजन पैदल मार्च करते हुये मुख्यमंत्री निवास की ओर आगे बड़े। सफाई मजदूर कामगार के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर अपनी जायज मांगों के निराकरण किये जाने की पुरजोर मांग की।  प्रशासन ने पुलिस बल का प्रयोग कर उन्हें रेडक्रास के पास रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया गया।
श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सफाई कामगारों के साथ न्याय होना चाहिए, ठेका व्यवस्था बंद होना चाहिए और सफाई कामगारों के रिक्त पदों पर नई भर्ती की जाना चाहिए तथा उनके जीवन-यापन में सुधार लाने हेतु सरकार को नयी नीति लागू करना चाहिए।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सफाई मजूदर कामगारों की मांगों को जायज बताते हुये शीघ्र निराकरण किये जाने की सरकार से मांग की। क्योंकि पिछले कई वर्षों से सफाई कामगार अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
श्री जयराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के सफाई मजदूर कामगारों में व्याप्त असंतोष और शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुये मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्री चौहान एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा सफाई कामगारों के ठेका प्रथा को समाप्त करने, विनियमित कर्मचारी को नियमित करने, वेतन के साथ 5000 रूपये जोखिम भत्ता अतिरिक्त देने जाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन पुलिए अधीक्षक एवं एसडीएम को सौपा गया। उन्होंने कहा कि विगत 1 वर्ष पूर्व भी सफाई कामगारों की विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया गया था, लेकिन सफाई मजदूर कामगार विरोधी सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि अब भी सुनवाई नहीं हुई तो हम फिर से आंदोलन करने के लिए वाध्य होंगे।
धरना प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण देवकरण इंदौरा, महेश नंद मेहर, दीपक खरे, महेश गोहर, सोनू सोंधिया, दारासिंह कटारे, अरविंद मछन्दर सहित बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481