भाेपाल में सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रा से की ज्यादती

0
Spread the love

घटना भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। - Dainik Bhaskar

भोपाल के मिसरोद इलाके में एक कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड ने 13 साल की किशोरी के साथ ज्यादती की। आरोपी पीड़िता के पिता का परिचित है। पीड़िता को घुमाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय किशोरी मिसरोद इलाके की एक बस्ती में रहती है। वह स्कूली छात्रा है। पीड़िता के पिता से आरोपी गोलू अहिरवार की दोस्ती थी। इसी सिलसिले में कई बार लड़की के घर आना जाना भी होता था। इसी दौरान उसकी किशोरी से जान-पहचान हो गई थी। पिछले साल नवंबर के महीने से दोनों के बीच सोशल मीडिया पर चैटिंग भी होने लगी थी।

पिछले दिनों पिता अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर उस घर में चले गए थे जिस घर में वे नौकरी करते थे। क्योंकि मकान के मालिक घर के बाहर गए थे, इस दौरान पीड़िता का पूरा परिवार गार्ड रूम में रह रहा था। एक दिन गोलू ने रात के समय किशोरी को घुमाने के बहाने बुला लिया। किशोरी जब पहुंची तो गोलू ने उसके साथ गलत काम किया।

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। घर के मालिक जब वापस आए तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए। फुटेज में रात के समय किशोरी बाहर जाते दिखी तो उन्होंने किशोरी के पिता को यह बात बता दी।

पिता ने जब अपने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि गोलू ने उसके साथ ज्यादती की थी। उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी जिसके कारण उसने किसी को भी यह बात नहीं बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481