UP के Hathras मे हुई भगदड का मामला पहुंचा Supreme Court
UP के Hathras मे हुई भगदड का मामला पहुंचा Supreme Court
विजय डोंगरे ✍️ एक्सक्लूसिव
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में मंगलवार को हाथरस में हुई घटना की जांच की मांग करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।
याचिका में इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्य की कमेटी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनाए जाने की मांग करते हुए इस मामले मे यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की मांग की गई है।
सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी के द्वारा दाखिल की गई याचिका में ऐसे समारोह के आयोजनों के लिए एक गाइडलाइन बनाने की भी मांग की गई है।
