भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल जी की बाइट के मुख्य बिंदुः

0
Spread the love

* आज मुख्यमंत्री निवास पर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने लगभग 20 मंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
* बैठक में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में उनके प्रवास, संगठनात्मक कार्यक्रमों में भागीदारी और संगठन से समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
* बैठक में संगठन की रचना, बैठकों की नियमितता और संगठन के साथ मंत्रियों के तालमेल पर विशेष चर्चा हुई।
* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिलों में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी सहित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
* सरकार की योजनाओं और नीतियों का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव है, इस पर मंत्रियों से फीडबैक लिया गया।
* गेहूं खरीदी सहित विभिन्न जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति और जिलों में उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
* चुनाव के समय जनता से किए गए वादों पर सरकार की प्रगति का आंकलन किया गया।
* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से विभागों की उपलब्धियों और अब तक किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपेक्षाओं के अनुसार पेट्रोल-डीजल की बचत और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग पर जोर दिया गया।
* इसको लेकर वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
* कोर कमेटी की बैठक भी आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा रही है।
* बैठक में संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर कार्यों को अधिक प्रभावी और समन्वित बनाने पर जोर दिया गया।
* जिन मंत्रियों से आज चर्चा नहीं हो सकी है, उनके साथ सोमवार को इन सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी।
* बैठक में मंत्रियों के कार्यों और उनके प्रदर्शन की सरकार स्तर पर समीक्षा की गई।
* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सभी नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया है।
* इस प्रशिक्षण में जनता से बेहतर संवाद, व्यवहार और संगठनात्मक अनुशासन को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
* संगठन से जुड़े विषयों पर मैं और पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी संवाद करेंगे।
* सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और कार्यशैली पर लगातार फोकस किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *