थाना स्टेशन बजरिया पुलिस द्वारा 24 घण्टे में किया चाकूबाजी की घटना का खुलासा दो नाबालिगो सहित मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार l, आरोपियो के पास से जप्त की गई घटना में प्रयुक्त छुरी व ई रिक्सा

0
Spread the love

थाना स्टेशन बजरिया नगरीय पुलिस जिला भोपाल

थाना स्टेशन बजरिया पुलिस द्वारा 24 घण्टे में किया चाकूबाजी की घटना का खुलासा दो नाबालिगो सहित मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार l, आरोपियो के पास से जप्त की गई घटना में प्रयुक्त छुरी व ई रिक्सा

• ई रिक्सा में सवारी बैठा कर बाहरी व्यक्ति के साथ जेब से पर्स निकालने से रोकने पर किया था धारदार हथियार से हमला ।

घटना का विवरण- फरियादी सूरज साहू पिता शिव सहाय साहू निवासी छत्तीशगढ़ हाल पता सोनागिरी आनंद नगर थाना पिपलानी भोपाल ने सूचना दी कि भोपाल में रहकर मजदूरी करता हूँ, दि.-09/05/26 को भोपाल स्टेशन पर गाँव जाने के लिये आया था मेरी ट्रेन छूट जाने से अपने किराये के घर पिपलानी वापस जाने हेतु एक बैट्री ई रिक्सा में बैठ कर जा रहा था ।

ई रिक्सा में ड्राईवर के साथ एक लड़का बैठा था बाद में एक लड़का और आकर बैठ गया तीनो ने मिलकर मेरा पर्स निकालने का प्रयास किया मैने रोका तो मुझे किसी धारदार हथियार से सिर पर मार दिया ।

फरियादी द्वारा बताये अनुसार टीम गठित कर अज्ञात तीन आरोपियों की तलाश की गई CCTV कैमरों की मदद से ई रिक्सा के नंबर के आधार पर मालिक को से पूछताछ की तो ई रिक्सा मालिक द्वारा बताये अनुसार मुख्य आरोपी हासिम खान निवासी हथाईखेड़ा डैम को गिरफ्तार कर अन्य दो आरोपियो के संबंध में पूछताछ कर दो नाबालिक को उनके परिजनो को पाबंद कर थाना बुलाया गया व घटना में प्रयुक्त छुरी व ई रिक्सा को जप्त किया गया तथा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल तथा दोनो नावालिक(विधि विरुद्ध बालकों) को किशोर न्यायवोर्ड के समक्ष पेश किया जा कर बाल सुधार गृह छोड़ा गया ।

सराहनीय भूमिका – एस.एच.ओ. निरीक्षक श्रीमति शिल्पा कौरव,उनि जय नारायण रघुवंशी,सउनि मनोज सिंह,सउनि याशीन खान,सउनि लखनलाल सिंह,प्र.आर सूर्यमणी द्विवेदी,प्र.आर अजय रघुवंशी,आर प्रेम शंकर चौरे,आर रचित रघुवंशी,आर आलोक सिंह चौहान ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *