तिरुपति में हुई पंचायत मंत्री के बेटे की शादी

0
Spread the love

मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल सिंह पटेल की शादी गुरुवार को बेहद सादे समारोह में हुई। आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध देवस्थान तिरुपति बालाजी मंदिर में शादी की रस्में संपन्न हुईं।

विवाह समारोह में चुनिंदा नेता, रिश्तेदार और परिजन मौजूद थे। सीएम डॉ. मोहन यादव भी गुरुवार को तिरुपति पहुंचे और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

बारात में मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दक्षिण भारत के पारंपरिक परिधान लुंगी-कुर्ते में नजर आए। विजयवर्गीय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ लुंगी डांस किया।

ये नेता हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे शामिल हुए।

भोपाल में 23 अप्रैल को हुई थी सगाई

नरसिंहपुर की रहने वाली हिमांशी दुबे और प्रबल सिंह पटेल की सगाई 23 अप्रैल को भोपाल में हुई थी। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर सगाई समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित तमाम मंत्री और नेतागण शामिल हुए थे।

शादी समारोह की तस्वीरें देखिए….

तिरुपति बालाजी मंदिर परिसर में मंत्री प्रहलाद पटेल के नवविवाहित बेटा-बहू और परिवारजन
तिरुपति बालाजी मंदिर परिसर में मंत्री प्रहलाद पटेल के नवविवाहित बेटा-बहू और परिवारजन
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का स्वागत करते प्रहलाद पटेल।
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का स्वागत करते प्रहलाद पटेल।
प्रबल और हिमांशी को आशीर्वाद देते रिश्तेदार।
प्रबल और हिमांशी को आशीर्वाद देते रिश्तेदार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *