हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के प्रसंग पर भारत भवन में आयोजित हो रहा

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के प्रसंग पर भारत भवन में आयोजित हो रहा है तीन दिवसीय बौद्धिक उत्सव ‘प्रणाम उदंत मार्तण्ड’। 8 मई को प्रातः 10:30 माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त श्री उदय माहूरकर करेंगे तथा अध्यक्षता आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण (अयोध्या) करेंगे। उद्घाटन सत्र का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्री विनय उपाध्याय करेंगे।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और वीर भारत न्यास के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिन के इस मीडिया कुंभ में देश के 9 राज्यों से विभिन्न भारतीय भाषाओं के 60 से अधिक पत्रकार, संपादक, लेखक, एंकर, विचारक, शिक्षाविद् और मीडिया विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में भारत भवन,दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान, मप्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद भी सहयोगी हैं।
दो पुस्तकों और डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण-
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अनुभवों पर केंद्रित पुस्तक ‘माखन के लाल’ और ‘कार्टून कथा’ का लोकार्पण करेंगे। विश्वविद्यालय के प्रायोगिक अखबारों ‘विकल्प’, ‘पहल’ और ‘अभ्युदय’ के विशेषांकों का भी विमोचन होगा। इसी तरह इलेक्ट्रानिक मीडिया के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई तीन डाक्यूमेंट्री भी इस मौके पर रिलीज होगी।
#PranamUdantMartand #MCUBhopal #प्रणाम_उदंत_मार्तण्ड
