प्रॉपर्टी कारोबारी से हैवानियत करने वालों पर इनाम

0
Spread the love

ग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ बर्बरता करने वाले चारों आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम रखा है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों ने कारोबारी को बंधक बनाकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि मुंह में रिवॉल्वर लगाकर दहशत फैलाई और जबरन अश्लील कृत्य भी किया।

पुलिस के मुताबिक इस वारदात में शामिल ओमकार उर्फ भूरे सिकरवार, इंद्रपाल सिंह तोमर, जितेंद्र सिकरवार और गौरी यादव के खिलाफ सोमवार को अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी गैंगवार में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर पंकज सिकरवार का भाई है।

एसएसपी ने साफ कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। शहर में इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस के लिए अब आरोपियों की गिरफ्तारी प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। घटना 15 अप्रैल शाम 5:30 से रात 9 बजे के बीच हुई थी।

आरोपी गौरव और इंद्रपाल तोमर का फाइल फोटो
आरोपी गौरव और इंद्रपाल तोमर का फाइल फोटो

ठेकेदार को लेनदेन की बातचीत के लिए बुलाया था

गोला का मंदिर इलाके में रहने वाला 48 वर्षीय युवक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करता है। उसने बताया कि वह 10 साल से ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार को जानता है। ओमकार उसके एक दोस्त पंकज सिकरवार का छोटा भाई है। पंकज गैंगस्टर था और 10 जुलाई 2019 को शूटर्स ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार ने 15 अप्रैल को ठेकेदार को सोनू राठौर से चल रहे लेनदेन पर बातचीत के लिए बुलाया। वह ओमकार के पीतांबरा धर्मकांटा पहुंचा। कुछ देर बाद ओमकार सिंह और गौरी यादव कार से आए और उसे ऑफिस ले गए।

आरोपियों ने धमकाया था कि जिंदा नहीं जाएगा

पीड़ित के मुताबिक ऑफिस में ओमकार के आधा दर्जन साथी पहले से बैठे थे। अंदर आते ही गुंडों ने गाली-गलौज कर धमकाया कि अब जिंदा नहीं जाएगा। उन्होंने शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने पर QR कोड देकर बेटे से 1500 रुपए का पेमेंट कराया।

बदमाशों ने मारपीट के बाद गलत काम किया

पीड़ित ठेकेदार का आरोप है कि ओमकार सिकरवार पिस्टल लगाकर उसके के साथ गंदा काम कर रहा था और उसका साथी गौरी यादव मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने उससे सोनू राठौर के लिए अपशब्द बुलवाए और उसका वीडियो बनाया। इसके बाद दारू पीने ठेकेदार को फोन कर सोनू को बुलवाने का दवाब बनाया था, लेकिन ठेकेदार ने फोन नहीं लगाया था।

पिस्टल अड़ाकर दस-दस लाख के 3 चेक साइन कराए

ओमकार सिकरवार, इंद्रपाल सिंह तोमर और जितेंद्र सिकरवार ने पिस्टल अड़ाकर चेकबुक मंगाने को कहा था। नहीं मंगाने पर गोली मारने की धमकी दी थी। जिससे डरकर ठेकेदार ने बेटे को कॉल करके चेक बुक मंगवाई थी, चेक बुक आने पर बदमाशों ने उसे 10-10 लाख रुपए के तीन चेक भरवा कर साइन करा लिए थे। इन तीनों चेकों में दो चेक ठेकेदार के अकाउंट के थे और एक चेक उसकी पत्नी के अकाउंट का था।

धमका कर वीडियो बनवाया

पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने बेटे के सामने उसे पीटा, वीडियो बनवाया और बुलवाया कि चेक उसने अपने लेनदेन के पैसे के दिए हैं। करीब तीन घंटे बंधक रखने के बाद रात नौ बजे उसे छोड़ा था। इसके बाद वह थाने पहुंचा था और शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481