मिलावट,अपहरण,लवजेहाद,धर्मांतरण,भ्रष्टाचार, के खिलाफ आजीवन कारावास जैसे कठोर कानून जिस दिन बन जाएंगे भारत विश्वगुरु बन जायेगा।

0
Spread the love

मिलावट,अपहरण,लवजेहाद,धर्मांतरण,भ्रष्टाचार, के खिलाफ आजीवन कारावास जैसे कठोर कानून जिस दिन बन जाएंगे भारत विश्वगुरु बन जायेगा। बड़ा सवाल यह है कि ये कानून बनाएगा कौन ? हर साल मिलावट से देशभर में सैकड़ों लोग मरते हैं। हजारों नाबालिग लड़के,लड़कियों का अपहरण होता है। माह में डेढ़ हजार के करीब परिवारों का धर्म बदलवाया जा रहा है। आदिवासी, दलितों विशेषकर लुप्त होने की कगार पर पहुंची बैगा सहित कुछ जनजाति क्रॉस लॉकेट पहनना जिस दिन बंद कर देगी चमत्कार हो जाएगा। नकली दवा निर्माण करने वाले ड्रग माफिया को जिस दिन चीन जैसी फांसी की सजा का कठोर कानून बन जायेगा भारत अपने आप विश्वगुरु बन जायेगा। महिला आरक्षण 2023 में ही लागू हो चुका है इसी पर अमल हो जाये तो वर्तमान की 543 लोकसभा सीटों पर 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण मिल जाएगा। वैसे तो 2024 के चुनाव में ही यह हो जाना चाहिए था लेकिन परिसीमन के चक्कर मे मामला टांय टॉय फिस हो गया। विपक्षी दल लोकसभा और राज्यसभा में भ्रष्टाचार, मिलावट, अपहरण, धर्मांतरण,ड्रग माफिया के खिलाफ कठोर कानून बनाने के लिए ऐसी ही एकजुटता क्यों नहीं दिखाते? यदि वे चाहें तो केवल इन बिन्दुओं पर लड़ाई लड़कर देश की जनता का भरोसा जीत सकते हैं। फिर किसी दल को मुफ्त की रेवड़ी, फ्री राशन, वोट खरीदने की योजना चलाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। सवाल फिर वही किस दल में इतना नैतिक साहस है जो उपरोक्त मामलों में एकदम निष्ठुर बनकर निर्णय ले? गांजा,अफीम और नशीले मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कठोर कानून संसद से पारित करने की हिम्मत है किसी दल में ? इन सभी कानूनों को पारित करने के लिए सरकार को दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता भी नहीं है और विपक्षी दलों की हिम्मत नहीं जो इसका विरोध करने की सोचें। पंजाब, उड़ीसा,यूपी,दिल्ली, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल कमोवेश हर राज्य के सामने यही चुनौती सबसे बड़ी है लेकिन इन्हें छोड़कर सभी दल खो खो खेलने में व्यस्त हैं। सड़क,पुलिया,हाइवे में घोटाला करने वाले ठेकेदारों और इनके हुक्मरानों को उनकी करनी का कठोरतम फल जिस दिन देने का कानून पास हो जाएगा किसी भी दल को वोट के लिए जनता के आगे नाक नहीं रगड़नी पड़ेगी। अंत मे फिर वही सवाल यह सब करेगा कौन और क्यों ?vijaya shukla

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481