फर्स्ट एनिवर्सिरी से 22 दिन पहले वनकर्मी ने किया सुसाइड

0
Spread the love

भोपाल के हबीबगंज में रहने वाले वनकर्मी ने शुक्रवार रात घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 22 दिन बाद 10 मई को उसकी पहली एनिवर्सिरी आने वाली थी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

रोहित रायकवार पिता स्व राजू रायकवार 34 साल शिवाजी नगर का रहने वाला था। भोपाल के सतपुड़ा भवन स्थित वन विभाग के ऑफिस में नौकरी करते थे। पिता के स्थान पर उन्हें नौकरी मिली थी। वहीं उनकी पत्नी एक प्राइवेट बैंक में जॉब करती हैं और उन्हें पांच माह की प्रेग्नेंसी है।

सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

मृतक के साले शुभम रायकवार ने बताया कि बहन स्वाति और जीजा रोहित की शादी पिछले साल 10 मई को हुई थी। अगले महीने उनकी पहली एनवर्सिरी आने वाली थी। इससे पहले ही जीजा ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

पत्नी को प्रताड़ित करते थे परिजन

साले का आरोप है कि रोहित की मां, उनकी बहन को परेशान करती थीं। अन्य परिजन भी बहन को प्रताड़ित करते थे। आए दिन के परिवारिक कलह के कारण जीजा तनाव में रहने लगे थे। इसी डिप्रेशन में आकर जीजा ने सुसाइड किया है। हालांकि हबीबगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। सभी एंगल पर बारीकी से जांच की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481