कटनी में ब्लॉक, 18 अप्रैल को बीना-कटनी मेमू आंशिक निरस्त
कटनी रेलवे स्टेशन पर लाइन कार्य के चलते 18 अप्रैल को ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण भोपाल मंडल में संचालित बीना-कटनी मेमू का परिचालन एक दिन के लिए प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 11601/11602 बीना-कटनी-बीना मेमू दोनों दिशाओं में कटनी स्टेशन तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन केवल कटनी मुडवारा तक ही संचालित होगी। इस वजह से कटनी मुडवारा से कटनी के बीच का हिस्सा 18 अप्रैल को आंशिक रूप से निरस्त रहेगा।
यात्रियों को सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 और रेल मदद का उपयोग किया जा सकता है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
