कांग्रेस हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से लेगी 100-100रुपए

0
Spread the love

भोपाल के रविंद्र भवन में शुक्रवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल), कमलेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया, डॉ. गोविंद सिंह, विजयलक्ष्मी साधौ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि पार्टी में यह प्रस्ताव विचाराधीन है कि हर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक परिवार से 100 रुपए का सहयोग लिया जाए। यह राशि जिला और ब्लॉक स्तर पर ही खर्च होगी और इसे प्रदेश या अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में उपयोग नहीं किया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इस योजना से जुटाए गए संसाधनों का उपयोग प्रशिक्षण और संगठन निर्माण में किया जाएगा, जिससे पार्टी किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहेगी। कार्यकर्ता ही संसाधन जुटाकर संगठन को मजबूत करेंगे और इससे परिवारों के साथ पार्टी का जुड़ाव भी बढ़ेगा।

सम्मेलन में 50 से ज्यादा वरिष्ठ नेता मौजूद है।
सम्मेलन में 50 से ज्यादा वरिष्ठ नेता मौजूद है।

जिला अध्यक्षों के काम का मूल्यांकन जारी

चौधरी ने ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वे मंडल, ब्लॉक, गांव और वार्ड स्तर पर संगठन का गठन सुनिश्चित करें। साथ ही गांवों में जाकर इकाइयों और बीएलए-2 का सत्यापन कर उनकी स्थिति का मूल्यांकन करें। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्षों के काम का मूल्यांकन जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्षों के कार्य का भी छह महीने बाद आकलन किया जाएगा।

महिला आरक्षण पर साधौ का बयान

पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने महिला आरक्षण को लेकर कहा कि पहले भी इस पर सवाल उठे, लेकिन महिलाओं ने अवसर मिलने पर बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोधिया ने अपने संबोधन में कहा कि जब वे माइक पकड़ते हैं तो मंत्री और मुख्यमंत्री भी घबरा जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481