विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल का गुरूवार को टीकमगढ़ प्रवास के दौरान 20 से अधिक स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने मंच लगाकर स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल का गुरूवार को टीकमगढ़ प्रवास के दौरान 20 से अधिक स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने मंच लगाकर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल का कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के निवास पहुंचकर मुलाकात की। तत्पशचात पार्टी की विभिन्न बैठकों को संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, विधायक श्री हरिशंकर खटीक, जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, जिला प्रभारी श्री गुड्डन पाठक, पूर्व विधायक श्री राहुल लोधी, श्री राकेश गिरी, श्री दिनेश अहिरवार, श्री अजय यादव, निवाडी जिला प्रभारी श्री दीपक भदौरिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह उपस्थित रहीं।
