थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार को किया ध्वस्थ नशे के इंजेक्शन की खेप के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

0
Spread the love

थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल

– थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार को किया ध्वस्थ

नशे के इंजेक्शन की खेप के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन – 03,04 भोपाल श्री मयूर खंडेलवाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए अवैध नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 08.04.26 की रात्री मे मुखविर सूचना पर सिंधी कालोनी चौराहे के पास मेन रोड पर संदेही राहुल मिश्रा पिता अवधेश मिश्रा उम्र 29 साल निवासी वार्ड नम्बर 16 न्यू बस स्टेण्ड सिटी स्टार होटल के पीछे बलपूर्वा सोहागपुर जिला शहडोल म.प्र. का होना बताया जिसकी तलासी लेने पर साथ मे रखे बैग मे एक पन्नी मे 130 नग इंजेक्शन व दूसरी पन्नी मे 255 नग BRUPRENORPHINE HYDROCHLORIDE INJECTION IP, RESTIGESIC इंजेक्शन मिले ,कुल 385 नग इंजेक्शन जिनमे कुल 770 ML ड्रग भरा होना पाया गया । उक्त व्यक्ति से वैंध लाईसेन्स मांगा जो नहीं होना बताया । आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस के अंतर्गत दंडनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से उक्त मशरूका कीमती करीबन 21000 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 163/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का विवरणः – राहुल मिश्रा पिता अवधेश मिश्रा उम्र 29 साल निवासी वार्ड नम्बर 16 न्यू बस स्टेण्ड सिटी स्टार होटल के पीछे बलपूर्वा सोहागपुर जिला शहडोल म.प्र.
आपराधिक रिकार्डः
क्र अप धारा थाना
1 591/2016 294,323,506,34 भादवि कोतवाली शहडोल
2 592/2018 403406,411,420 भादवि कोतवाली शहडोल
3 293/25 8/20,21,22 एनडीपीएस एक्ट,5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट सुहागपुर शहडोल
4 163/26 8/21 एनडीपीएस एक्ट हनुमानगंज भोपाल
भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि विवेक शर्मा, कार्यवाहक उनि रामसजीवन वर्मा, आरक्षक 3498 राकेश मंडलोई की सराहनीय भूमिका रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481