मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संग्राम सागर की स्वच्छता के लिये श्रमदान किया

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जबलपुर के बाजना मठ मंदिर से लगे ऐतिहासिक तालाब संग्राम सागर की स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। करीब 40 एकड़ क्षेत्र में फैले इस तालाब को गोंड राजा संग्राम शाह द्वारा 16वीं सदी में बनवाया गया था। संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह और महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे एवं संतोष बरकड़े, नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, श्री विनोद गोंटिया, पूर्व मंत्री श्री हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू एवं श्री शरद जैन भी शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481