छिंदवाड़ा में गैस वितरण के दौरान पुलिस तैनात

0
Spread the love

छिंदवाड़ा के गैस भंडार गृहों पर शनिवार सुबह एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ और संभावित विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में गैस का वितरण कराया गया। प्रशासन पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रहा है, लेकिन सिंगल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को एक सप्ताह की वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडारण मौजूद है। अधिकारियों के मुताबिक लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

इसके बावजूद सिंगल गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, नियम के अनुसार 25 दिन पूरे होने के बाद ही ओटीपी जनरेट होता है।

ओटीपी आने के बाद ही उपभोक्ता का नंबर आता है। ऐसे में नंबर लगने के बाद भी करीब एक सप्ताह की वेटिंग लग रही है, जिससे कई घरों में खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है।

गैस लेने के लिए लगी लंब कतार
गैस लेने के लिए लगी लंब कतार

इंडियन कॉफी हाउस में चूल्हे पर बन रहा नाश्ता

शहर के इंडियन कॉफी हाउस में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी का सीधा असर दिखाई देने लगा है। गैस की सीमित उपलब्धता के चलते यहां चूल्हे पर नाश्ता तैयार किया जा रहा है।

गैस की खपत कम करने के लिए एक साथ बड़ी संख्या में ऑर्डर तैयार किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य कम गैस का उपयोग कर सभी ग्राहकों को समय पर नाश्ता उपलब्ध कराना है।

भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

शनिवार सुबह से ही गैस गोदामों पर सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग लाइन में लग गए थे। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ जगहों पर छुटपुट विवाद की स्थिति भी बन गई।

इसे देखते हुए गैस गोदामों पर पुलिस को तैनात किया गया। पुलिस की निगरानी में ही गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया, ताकि व्यवस्था बनी रहे और झगड़े की स्थिति न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *