वन कर्मचारियों पर हमलों के विरोध में 25 फरवरी को वन मुख्यालय का घेराव
भोपाल। वन कर्मचारी प्रदेश में हो रहे वन कर्मचारी पर प्रांण घातक हमलो से सुरक्षा करने की विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर अगले सप्ताह वन मुख्यालय मे पीसीसीएफ हाफ का 25 फरवरी 2026 को 12:00 बजे घेराव करेंगे तथा ज्ञापन सौपेगे।
मध्य प्रदेश वन कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि बुरहानपुर खंडवा ग्वालियर अब शहडोल सीधी सर्किल और शमशाबाद में इसी सप्ताह वन कर्मचारी के ऊपर दर्जनों प्राण घातक हमले हुए हैं इस हमले में दर्जनों वन कर्मचारी घायल हुए हैं लेकिन वन मुख्यालय के अधिकारियों ने वन कर्मचारी की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कार्यवाही नहीं करी है ना ही सरकार ने संज्ञान मे लिया वन कर्मचारी के ऊपर हुए हमला गंभीर विषय है वन विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है फिर भी मुख्यमंत्री ने भी किसी प्रकार का कोई करवाई नहीं करी है अब वन कर्मचारी की सुरक्षा के लिए वन कर्मचारियों को ही आगे आना पड़ेगा 25 फरवरी 2026 को वन कर्मचारी वन मुख्यालय वन भवन के समक्ष 12:00 बजे एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे एवं पीसीसीएफ हाफ को वन कमचारियो की सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई करने सहित पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपगे प्रदेश के सभी वन कर्मचारी से वन कर्मचारी मंच ने संदेश के माध्यम से अपील करी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 25 फरवरी 2026 को 12:00 बजे वन भवन मुख्यालय तुलसी नगर भोपाल के समक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित होकर अपनी सुरक्षा अपने साथियों की सुरक्षा के लिए अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जरूर आवाज बुलंद करें अभी नहीं तो कभी नहीं कब तक वन कर्मचारी घायल होता रहेगा खून बहता रहेगा लेकिन विभाग मौन रहेगा सरकार सोती रहेगी यदि हम जिंदा है तो हमें जिंदा भी दिखना पड़ेगा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें समाधान का मार्ग प्रशस्त करें यही हमारा संकल्प है।
