भोपाल में प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने किया सुसाइड

0
Spread the love

भोपाल के निशातपुरा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया है।

घटना बुधवार रात 10 बजे की है, जबकि पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार दोपहर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय पंकज अहिरवार पिता कुंजीलाल अहिरवार रतन कॉलोनी में रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में गैस सिलेंडर डिलेवरी का काम करता था।

बुधवार रात पंकज ने घर में फांसी लगा ली। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप अपनी पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर पर लगाए हैं।

युवक ने अपने आखिरी वीडियो में विकास और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी के बाहर खड़े पंकज के परिजन।
हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी के बाहर खड़े पंकज के परिजन।

पत्नी ने की थी पुलिस से शिकायत, इससे डिप्रेशन में आया था

युवक ने वीडियो में इस बात का भी जिक्र किया कि पत्नी ने गांधी नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिससे लंबे समय तक वह परेशान रहा, उसे कई बार थाने में रखा गया। इन तमाम चीजों से परेशान होकर वह अपनी जान दे रहा है।

पंकज ने आखिरी वीडियो में बताया कि पत्नी को उसका प्रेमी विकास अपने साथ खुरई ले गया है। कई बार बुलाने पर भी पत्नी लौटने को तैयार नहीं है। उलटा उस पर अनर्गल आरोप लगाकर जेल में बंद करने की धमकी देती है।

भाई बोला- विकास से घंटों बात करती थीं भाभी

मृतक के छोटे भाई गगन ने बताया कि भाभी संध्या विकास से फोन पर घंटे तक बातें करती थीं। इस बात से नाराज होकर भैया उनको फटकार लगाते थे। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कई बार विवाद होते थे।

पिछले दिनों भाभी, भैया को छोड़कर विकास के साथ रहने चली गईं। इससे डिप्रेशन में आकर भैया ने सुसाइड कर लिया। इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी आखिरी वीडियो में भी किया है। तमाम सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं, लेकिन पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *