‘‘ सड़कसुरक्षा, जीवन रक्षा’’

0
Spread the love

यातायात पुलिस, भोपाल

‘‘ सड़कसुरक्षा, जीवन रक्षा’’

यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी इस भीषण गर्मी मे भी चैराहो तिराहो पर यातायात के सुचारु संचालन हेतु तेज धूप में भी ड्यूटीरत रहते है।

इस संबंध में पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के दिशा निर्देशों पर अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान तेज धूप से बचाव एवं उनके स्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखने हेतु जन सहयोग अंतर्गत 18-एवेन्यू बिल्र्डस बावडिया कला के सौजन्य से यातायात पुलिस के महिला कर्मचारियों के पानी की बोतल एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी जय प्रकाश शासकीय जिला चिकित्सालय भोपाल के सहयोग से समस्त कर्मचारियों के लिए ओ.आर.एस व ग्लूकोस के पेकेट प्रदाय किये गये। जिन्हे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री संजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विक्रम रघुवंषी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री बसंत कुमार कौल, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री देवेन्द्र सिंह यादव एवं 18-एवेन्यू बिल्र्डस की ओर से श्री विपिन गोयल, श्री राजेष पाटीदार की उपस्थिति में यातायात के अधिकारी एवं कर्मचारियों को वितरण किया गया।
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा ूींजेंच छव.7587602055 पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481